होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कॉन्स्टिट्यूशन क्लब सचिव चुनाव, राजीव प्रताप रूडी ने मारी बाजी
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब सचिव चुनाव, राजीव प्रताप रूडी ने मारी बाजी
मतदान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला और कुल 1295 वर्तमान व पूर्व सांसदों में से लगभग 690 ने वोट डाले, जो अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव (प्रशासन) पद पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्होंने अपने ही दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराया। करीब ढाई दशक से इस पद पर रूडी का दबदबा कायम है। कई बार वे बिना मुकाबले विजयी रहे हैं, जबकि इस बार मुकाबला सख्त माना जा रहा था।
मतदान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला और कुल 1295 वर्तमान व पूर्व सांसदों में से लगभग 690 ने वोट डाले, जो अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी है। मतगणना 26 राउंड में हुई, जिसमें शुरुआती दौर से ही रूडी ने बढ़त बनाए रखी।
मतदान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे दिग्गजों ने भी हिस्सा लिया। बालियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण राजनीति के प्रभावशाली चेहरे माने जाते हैं, जबकि रूडी लंबे समय से सत्ताधारी दल की केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हैं।
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में लोकसभा अध्यक्ष पदेन अध्यक्ष होते हैं, लेकिन सचिव की भूमिका क्लब के प्रशासन और कार्यक्रम संचालन में अहम मानी जाती है। इस चुनाव में सचिव पद के साथ 11 कार्यकारी सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ, जिसमें 14 उम्मीदवार मैदान में थे।
टैग्स