होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना का असर: करीब 100 एम्प्लॉयीज की छंटनी कर रही है यह मीडिया कंपनी

कोरोना का असर: करीब 100 एम्प्लॉयीज की छंटनी कर रही है यह मीडिया कंपनी

यह मीडिया कंपनी लगभग 100 मीडियाकर्मियों की छंटनी कर रही है। इसके अलावा 100 अन्य मीडियाकर्मियों को बिना भुगतान के छुट्टी (Unpaid Leave) पर भेज रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना महामारी का असर दुनियाभर की मीडिया इंडस्ट्री पर पड़ा है। ऐसे में अमेरिका की ‘न्यू यॉर्कर’ (New Yorker), ‘वायर्ड’ (Wired) और ‘वैनिटी फेयर’ (Vanity Fair) जैसी पत्रिकाओं की प्रकाशक कंपनी ‘कोंडे नास्ट’ (Condé Nast) ने अब कॉस्ट-कटिंग का मूड बना लिया है, लिहाजा इसमें एम्प्लॉयीज की छंटनी भी शामिल हैं। खबर है कि यह मीडिया कंपनी लगभग 100 मीडियाकर्मियों की छंटनी कर रही है। इसके अलावा 100 अन्य मीडियाकर्मियों को बिना भुगतान के छुट्टी (Unpaid Leave) पर भेज रही है।

बता दें कि 2020 की शुरुआत में दुनियाभर में न्यूयॉर्क स्थित इस कंपनी के एम्प्लॉयीज की संख्या लगभग 6,000 थी।

कंपनी के सीईओ रोजर लिंच (Roger Lynch) ने बुधवार को एक ज्ञापन जारी किया, जिसमें कर्मचारियों की कटौती की घोषणा की गई। हालांकि एक महीने पहले, उन्होंने कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दे दी थी कि कॉस्ट-कटिंग के साथ-साथ जल्द ही छंटनी का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह छंटनी कंपनी के सभी अलग-अलग ग्रुप्स के डिपार्टमेंट से की जाएगी। किसी भी एक ब्रैंड या ग्रुप को टार्गेट नहीं किया जाएगा।  


टैग्स पत्रिका न्यू यॉर्कर कोरोना वायर्ड वैनिटी फेयर कोंडे नास्ट कॉस्ट-कटिंग
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago