होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रपति के भाई के बारे में खबर छापने की रिपोर्टर को मिली ये ‘सजा’

राष्ट्रपति के भाई के बारे में खबर छापने की रिपोर्टर को मिली ये ‘सजा’

चीन में यह पहला मौका है जब ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के किसी पत्रकार पर ऐसी कार्रवाई की गई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

चीन ने ‘द वॉल स्ट्रीट’ (The Wall Street Journal) के रिपोर्टर चुन हान वोंग (Chun Han Wong)  की प्रेस मान्यता को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें देश से बाहर कर दिया गया है। बोंग ने करीब एक महीने पहले अपनी रिपोर्ट में राष्ट्रपति जिनपिंग (Xi Jinping) के चचेरे भाई मिंग चाई (Ming Chai) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का खुलासा किया था। बता दें कि सिंगापुर मूल के पत्रकार (33) वोंग ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लिए बीजिंग ब्यूरो में वर्ष 2014 से अपनी सेवाएं दे रहे थे। चीन आने से पहले वे सिंगापुर में काम करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक चीनी अधिकारी ने बताया कि वोंग की प्रेस की मान्यता रद्द कर दी गई है और इसे रिन्यू नहीं किया जाएगा। चीन में यह पहला मौका है जब ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के किसी पत्रकार पर ऐसी कार्रवाई की गई है। वोंग उन दो पत्रकारों में शामिल थे, जिन्होंने 30 जुलाई को अपने जर्नल में मिंग चाई के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि चाई किस प्रकार ऑस्ट्रेलिया में अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि क्या जिनपिंग निजी तौर पर अपराध में शामिल हैं या उन्हें भाई के गतिविधियों की जानकारी थी। वहीं, ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की इस रिपोर्ट को चीनी विदेश मंत्री ने बेबुनियाद करार दिया था।

वहीं,वोंग के खिलाफ चीन सरकार के इस रवैये से अखबार के एडिटर-इन-चीफ ‘मैट मुरे’ (Matt Murray) ने नाखुशी जताई है। उनका कहना है, ‘हमारी पत्रकारिता निष्पक्ष और सटीक रही है। हम निश्चित रूप से चीन की महत्वपूर्ण स्टोरीज को अपने पाठकों की उम्मीदों के अनुरूप उचित मानकों के साथ कवर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


टैग्स द वॉल स्ट्रीट जर्नल चुन हान वोंग शी जिनपिंग
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago