होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हवास क्रिएटिव इंडिया' में CEO तरुण झा ने लिया यह बड़ा फैसला
‘हवास क्रिएटिव इंडिया' में CEO तरुण झा ने लिया यह बड़ा फैसला
तरुण झा ने पिछले साल मार्च में ‘हवास क्रिएटिव इंडिया' (Havas Creative India) में बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘हवास क्रिएटिव इंडिया' (Havas Creative India) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर तरुण झा ने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है। तरुण झा ने यहां पिछले साल मार्च में जॉइन किया था। फिलहाल वह 31 मार्च 2024 तक नोटिस पर रहेंगे।
बता दें कि यहां अपने करीब एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान तरुण झा ने इस क्रिएटिव एजेंसी के निर्माण, मजबूत प्रक्रियाओं को लागू करने और लीडर्स की एक मजबूत टीम को नियुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने एजेंसी के प्रभावशाली विकास में काफी मदद की।
नई व्यवस्था में चीफ क्रिएटिव ऑफिसर अनुपमा रामास्वामी, चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर अनिर्बान मोजुमदार और मैनेजिंग पार्टनर कुंदन जोशी ‘हवास वर्ल्डवाइड इंडिया’ का संयुक्त रूप से नेतृत्व करना जारी रखेंगे और हवास इंडिया, साउथईस्ट एशिया और नॉर्थ एशिया (जापान और साउथ कोरिया) के ग्रुप सीईओ राणा बरुआ को रिपोर्ट करेंगे।
इस बारे में राणा बरुआ का कहना है, ‘तरुण टीम का एक अहम हिस्सा थे, जिन्होंने हवास वर्ल्डवाइड इंडिया के लिए एक मजबूत नींव स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों में सक्रिय रूप से योगदान दिया और दूसरी पंक्ति के मजबूत और सक्षम लीडर्स को एक साथ व आगे लाने में मदद की। मैं अगले सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
वहीं, तरुण झा का कहना है, ‘हवास इंडिया में मेरा कार्यकाल हालांकि छोटा रहा है, लेकिन इस दौरान मुझे काफी परिवर्तनकारी अनुभव हुआ है और इसने मुझे अधिक कुशल व ऑलराउंडर मार्केटर बनने में काफी मदद की है। मैं अपने सभी अर्जित कौशल और ज्ञान को स्थायी ब्रैंड व बिजनेस बनाने की कला में लागू करने के लिए उत्सुक हूं।’
टैग्स इस्तीफा सीईओ राणा बरुआ रिजाइन चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर हवास ग्रुप इंडिया तरुण झा हवास क्रिएटिव इंडिया