होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान में फिर संपादक बदले, कई पत्रकारों का हुआ प्रमोशन

हिन्दुस्तान में फिर संपादक बदले, कई पत्रकारों का हुआ प्रमोशन

हाल ही में तीरविजय सिंह और केके उपाध्याय का किया गया था ट्रांसफर

पंकज शर्मा 6 years ago

हिंदी के प्रमुख अखबार ‘हिन्दुस्तान’ (Hindustan) में इन दिनों लगता है कि बदलाव की बयार चल रही है। पिछले दिनों ही बिहार के स्टेट हेड व पटना संस्करण के संपादक तीरविजय सिंह और यूपी के स्टेट हेड व लखनऊ के संपादक की जिम्मेदारी निभा रहे केके उपाध्याय के तबादले की खबर आई थी। अब खबर ये है कि प्रबंधन ने बिहार और झारखंड के स्थानीय संपादक भी बदल दिए हैं।

नए बदलावों के तहत झारखंड के संपादक विनोद बंधु को पटना में स्थानीय संपादक की भूमिका सौंपी गई है, वहीं अनिल भास्कर को रांची के स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर के संपादक विवेक कुमार को डिप्टी रेजिडेंट एडिटर से प्रमोट कर रेजिडेंट एडिटर बनाया गया है।

इसके साथ ही पटना में कई प्रमोशन किए गए हैं। इसके तहत फ्रंट पेज की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश कुमार को डिप्टी न्यूज एडिटर और जनरल डेस्क पर कार्यरत रणधीर को चीफ सब एडिटर बनाया गया है। स्पोर्ट्स पेज का काम संभाल रहे शंकर को सीनियर सब एडिटर के पद पर प्रमोट किया गया है।

प्रमोशनों की इस श्रृंखला में सिटी रिपोर्टिंग में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे चंदन द्विवेदी को चीफ रिपोर्टर बनाया गया है। रवि शंकर सिंह को जहां सीनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दीपक दक्ष और रिंकू झा अब सीनियर रिपोर्टर का काम संभालेंगे।

यही नहीं, डाक संस्करण में कार्यरत अमित किशोर को अब चीफ सब एडिटर, जुनैद को सीनियर सब एडिटर और अंजलि को सीनियर सब एडिटर पद पर प्रमोट किया गया है। इसके अलावा गोपालगंज के ब्यूरो चीफ मनीष भारतीय अब सीनियर रिपोर्टर और नवादा के ब्यूरो चीफ सुधीर गुप्ता चीफ रिपोर्टर की भूमिका में काम करेंगे।

पिछले दिनों ‘हिन्दुस्तान’ में टॉप लेवल पर हुए बदलावों की खबर आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।


टैग्स हिन्दुस्तान विनोद बंधु अनिल भास्कर पत्रकारों का तबादला पत्रकारों का प्रमोशन
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago