होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंस्पेक्टर के खिलाफ फूटा 'समाचार प्लस' के उमेश कुमार का गुस्सा, उठाया ये कदम
इंस्पेक्टर के खिलाफ फूटा 'समाचार प्लस' के उमेश कुमार का गुस्सा, उठाया ये कदम
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए तमाम गंभीर आरोप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘समाचार प्लस’ चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अरविंद कुमार फिलहाल देहरादून की पुलिस लाइन में तैनात हैं। अपनी शिकायत में उमेश कुमार का कहना है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निशाने पर ही आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून ने उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची थी और इन दोनों अधिकारियों की इस साजिश को राजपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद रावत के करीबियों के स्टिंग मामले में उमेश कुमार के खिलाफ राजपुर थाने में कई मामले दर्ज किए गए थे और बाद में उमेश कुमार को गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। उस दौरान इस मामले में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उमेश कुमार द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के खिलाफ थाने में दी गई शिकायत को आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स पत्रकार समाचार प्लस उमेश कुमार अरविंद कुमार त्रिवेंद्र रावत