होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अनीता नैय्यर ने हवास मीडिया ग्रुप को कहा अलविदा
अनीता नैय्यर ने हवास मीडिया ग्रुप को कहा अलविदा
करीब 13 साल से इस ग्रुप के साथ जुड़ी हुई थीं अनीता नैय्यर, निभा रही थीं बड़ी भूमिका
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘हवास मीडिया’ (havas media) इंडिया और साउथईस्ट एशिया की सीईओ अनीता नैय्यर ने यहां अपनी 13 साल की पारी को विराम देने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि वह मई 2020 की शुरुआत में ग्रुप को छोड़ देंगी। इसके बाद ग्रुप में इंडिया की लीडरशिप ग्रुप एमडी मोहित जोशी संभालेंगे और हवास ग्रुप इंडिया के सीईओ राणा बरुआ को रिपोर्ट करेंगे।
नैय्यर ने ‘हवास’ को वर्ष 2007 में जॉइन किया था। उस समय उन्हें हवास मीडिया इंडिया के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2018 में उन्हें प्रमोट कर हवास मीडिया साउथईस्ट एशिया (SEA) के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।
इस बारे में हवास ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ (इंडिया और साउथईस्ट एशिया) विष्णु मोहन ने कहा, ‘हवास मीडिया, इंडिया की ग्रोथ में अनीता ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह कई युवा प्रफेशनल्स के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अनीता नैय्यर हवास मोहित जोशी हवास ग्रुप राना बरुआ