होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नवीन खेमका: ब्रैंड्स की आवाज को नई दिशा देने वाले रणनीतिकार

नवीन खेमका: ब्रैंड्स की आवाज को नई दिशा देने वाले रणनीतिकार

आज मीडिया और विज्ञापन जगत के लोग मिलकर एसेंसमीडियाकॉम ( EssenceMediacom) में साउथ एशिया के सीईओ नवीन खेमका को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

आज मीडिया और विज्ञापन जगत के लोग मिलकर एसेंसमीडियाकॉम ( EssenceMediacom) में साउथ एशिया के सीईओ नवीन खेमका को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

भारतीय मीडिया जगत को बीते 25 वर्षों से दिशा देने और लगातार नये आयाम देने वाले नवीन खेमका का करियर नेतृत्व, नवाचार और उद्देश्यपूर्ण विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। चाहे बात Airtel के इंटीग्रेटेड इंपैक्ट मीडिया राइड की हो या Samsung India के मीडिया स्ट्रैटेजी इंजन की, नवीन ने हमेशा देश में कई पहली पहल की शुरुआत की है। Paytm, PepsiCo, Hero MotoCorp और Tata जैसे बड़े ब्रैंड्स की मीडिया स्ट्रैटजीस तैयार कर उन्होंने भारत में मीडिया की दिशा और धार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उनकी कार्यशैली की जड़ में एक सरल लेकिन शक्तिशाली विचार है- “जो ब्रैंड के लिए अच्छा है, वही आपके लिए अच्छा है।” यही सोच न केवल व्यवसायों को बढ़ाने में सहायक रही, बल्कि प्रतिभाओं को तराशने, आइकॉनिक कैंपेन तैयार करने और रणनीतिक ब्रैंड संवादों में मीडिया की भूमिका को और सशक्त बनाने में भी मददगार रही है।

Mudra और Mindshare में अपने शुरुआती दिनों से लेकर MediaCom और अब EssenceMediacom में उनकी परिवर्तनकारी नेतृत्व यात्रा तक, नवीन ने मीडिया को केवल लागत से जुड़ी इकाई से निकालकर एक रणनीतिक शक्ति केंद्र में बदलने का काम किया है। उपभोक्ता अंतर्दृष्टि और प्रदर्शन से जुड़े मानकों के अनूठे संयोजन ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बना दिया है।

चाहे वह 1500 से अधिक प्रोफेशनल्स को एक सहज विलय के लिए एक साथ लाना हो या साउथ एशिया में एजेंसी और क्लाइंट के रिश्तों को एक नई परिभाषा देना, नवीन खेमका लगातार नए मानक स्थापित कर रहे हैं, वह भी बेहद आत्मविश्वास, सादगी और हमेशा भविष्य की सोच के साथ।

उनकी यह यात्रा न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि इंडस्ट्री के लिए एक नई दिशा भी तय करती है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

9 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

10 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

12 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

13 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

1 day ago

बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

11 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

12 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

10 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।