होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इमोशन से इम्पायर तक: एकता कपूर की कहानियां जो सिर्फ देखी नहीं, जी गईं

इमोशन से इम्पायर तक: एकता कपूर की कहानियां जो सिर्फ देखी नहीं, जी गईं

भारतीय फिल्म व टेलीविजन निर्माता और निर्देशक एकता कपूर का आज जन्मदिन है। उनका साम्राज्य (empire) किसी कॉरपोरेट मीटिंग या बोर्डरूम में नहीं बना, बल्कि करोड़ों भारतीय घरों के दिलों में बुना गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

कुछ बड़े कारोबारी ऐसे होते हैं जो सिर्फ बाजार की चाल को देखते हैं, यानी आंकड़ों, मुनाफे और निवेश के हिसाब से सोचते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो देश के दिल की धड़कन को सुनते हैं, यानी लोगों की भावनाओं, जरूरतों और संवेदनाओं को समझते हैं। 7 जून को जन्मी एकता कपूर बिना किसी झिझक के दूसरी श्रेणी में आती हैं। भारतीय फिल्म व टेलीविजन निर्माता और निर्देशक एकता कपूर का आज जन्मदिन है।

उनका साम्राज्य (empire) किसी कॉरपोरेट मीटिंग या बोर्डरूम में नहीं बना, बल्कि करोड़ों भारतीय घरों के दिलों में बुना गया। एक ऐसी महिला, जिसने भावनाओं, महत्वाकांक्षा और उस छठी इंद्रिय के दम पर, जो यह भांप लेती थी कि भारत क्या महसूस करता है, न केवल कहानियां गढ़ीं, बल्कि उन्हें हर घर की धड़कन बना दिया। 

मुंबई के फिल्मी माहौल में 1975 में जन्मीं एकता को पहचान तो विरासत में मिली, लेकिन रास्ता उन्होंने खुद चुना। अपने पिता जितेंद्र की शोहरत की सवारी करने के बजाय उन्होंने टेलीविजन की अस्थिर और कठिन दुनिया में खुद के लिए जगह बनाई- वह भी तब, जब तीस साल से कम उम्र की किसी महिला ने उस मंच पर हुकूमत करने की हिम्मत नहीं दिखाई थी।

1994 में जब उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स शुरू की, तो सब कुछ दांव पर लगा दिया। पहले कुछ साल ठोकरों भरे रहे। स्क्रिप्ट ठुकराईं गईं, पायलट एपिसोड रिजेक्ट हुए। लेकिन 1995 में ‘हम पांच’ के साथ जैसे ही हंसी की खिड़की खुली, देश ने उन्हें सुनना शुरू किया।

फिर आया वह दौर जिसने भारतीय टेलीविजन को हमेशा के लिए बदल दिया- क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की। ये शो सिर्फ देखे नहीं गए, जिए गए। एकता ने केवल सीरियल नहीं बनाए, उन्होंने एक सांस्कृतिक ऑक्सीजन तैयार की। पारिवारिक ड्रामा एक अनुष्ठान बन गया, उनकी नायिकाएं साड़ी में लिपटी प्रतिशोध और सहनशीलता की मूर्तियां बन गईं। उन्होंने जन-रुचि और पौराणिक भव्यता को एक साथ पिरोकर महत्वाकांक्षा को लोकतांत्रिक बना दिया।

टेलीविजन की दुनिया में परंपरा का झंडा उठाने वाली एकता फिल्मों में आकर चुनौती बन गईं। बालाजी मोशन पिक्चर्स के जरिए उन्होंने लव सेक्स और धोखा, द डर्टी पिक्चर और रागिनी एमएमएस जैसी कहानियां बनाईं, जो सुकून नहीं, सवाल पूछती थीं। उन्होंने सिस्टम को भीतर से हिलाया।

2017 में जब डिजिटल की लहर आई, तो बाकी दिग्गज सोचते रहे और एकता ने लॉन्च किया ALTBalaji, एक ऐसा OTT प्लेटफॉर्म जिसने युवा, बिंदास और अनफ़िल्टर्ड कहानियों को जगह दी। गंदी बात और अपहरण जैसे शोज़ से उन्होंने फिर साबित किया कि वे सिर्फ कंटेंट क्रिएटर नहीं, सांस्कृतिक दिशा तय करने वाली लीडर हैं।

एकता कपूर की खासियत सिर्फ उनका लंबा करियर नहीं, बल्कि उसमें मौजूद लचीलापन है। वे बीते कल में नहीं अटकतीं, बल्कि उसे नए संदर्भ में रचती हैं। वे ट्रेंड्स का पीछा नहीं करतीं, उन्हें जन्म देती हैं। उन्होंने वर्षों में भारत के भीतर मौजूद कई ‘भारतों’ को अपनी कहानियों से उजागर किया- संयुक्त परिवारों की पवित्रता से लेकर शहरी इच्छाओं की बेबाक जमीन तक।

2020 में उन्हें पद्मश्री और 2023 में इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड मिला और वह भी उन उपलब्धियों की औपचारिक पुष्टि के रूप में, जिन्हें देश पहले ही दिल में जगह दे चुका था। लेकिन एकता कपूर के लिए असली कामयाबी कभी भी ट्रॉफियों में नहीं रही। उनका सबसे बड़ा स्मारक वो भावनात्मक परिदृश्य है जिसे उन्होंने भारत के लिए गढ़ा।

आज भी वे भावना और भव्यता की महारानी हैं- एक ऐसी रचयिता, जिसने भारत को सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि एक पात्र माना, जिसके लिए कहानियां लिखी जानी चाहिए थीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago