होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कश्मीरी पत्रकार माजिद हैदरी पर ‘Public Safety Act’ के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

कश्मीरी पत्रकार माजिद हैदरी पर ‘Public Safety Act’ के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैदरी को जम्मू की जेल में रखा गया है। पीएसए एक कठोर कानून है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक तत्वों के खिलाफ किया जाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पिछले हफ्ते श्रीनगर में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र पत्रकार माजिद हैदरी के खिलाफ कड़े अब ‘जन सुरक्षा अधिनियम’ (PSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि माजिद हैदरी के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जम्मू की जेल में रखा गया है। बता दें कि पीएसए एक कठोर कानून है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक तत्वों के खिलाफ किया जाता है।

 गौरतलब है कि पिछले हफ्ते एक शिकायत के बाद स्थानीय अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर के पीरबाग इलाके के निवासी माजिद हैदरी को गिरफ्तार कर लिया था। कई समाचार पत्रों और पोर्टल में काम कर चुके हैदरी राजनीतिक विश्लेषक के रूप में तमाम टीवी न्यूज चैनल्स पर अक्सर दिखाई देते हैं।

माजिद हैदरी को सोमवार को जमानत दे दी गई थी। लेकिन, जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद माजिद के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने हैदरी के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज होने को काफी परेशान करने वाला बताया है।


टैग्स पत्रकार गिरफ्तार वसूली आपराधिक साजिश माजिद हैदरी जनसुरक्षा अधिनियम पीएसए पब्लिक सेफ्टी एक्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago