होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच 'आजतक' ने उठाया यह ऐहतियाती कदम
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच 'आजतक' ने उठाया यह ऐहतियाती कदम
कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेजी से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेजी से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। हर दिन देशभर में वायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस बीच कई पत्रकार भी कोरोना की चपेट में आए हैं, जिनमें से तो कई पत्रकारों की जान तक चली गई है। तेजी से बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए हिंदी न्यूज चैनल आजतक ने अपने खास पॉलिटिकल प्रोग्राम, जोकि ग्राउण्ड जीरो से प्रसारित किया जाता है, फिलहाल के लिए उसे बंद कर दिया है। इस प्रोग्राम का नाम है- बुलेट रिपोर्टर।
बता दें कि चुनावों पर केंद्रित इस शो को ‘आजतक’ तक की डिप्टी एडिटर व सीनियर एंकर चित्रा त्रिपाठी होस्ट करती थीं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। दरअसल तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही इस शो को फिलहाल के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल इस शो को कब तक के लिए बंद किया जा रहा है और दोबारा कब इसे शुरू किया जाएगा, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है।
लाउडस्पीकर से डेडबॉडी की जानकारी दी जा रही है.परिजन बेबस अस्पताल के बाहर हैं. लाशों को अपने अंतिम संस्कार का नहीं “जल”जाने का इंतज़ार है. स्थितियाँ भयावह हैं.
— Chitra Tripathi (@chitraaum) April 16, 2021
देश के कई हिस्सों से इस तरह की खबरें आ रही हैं जिसके मद्देनज़र आज हम चुनावी शो बुलेट रिपोर्टर को क्लोज कर रहे हैं.
‘बुलेट रिपोर्टर’ की खास बात थी इसका अंदाज, जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा था। चित्रा त्रिपाठी चैनल की ओबी वैनं में नहीं बल्कि बुलेट पर सवार होकर जगह-जगह घूम-घूमकर मतदाताओं का मन टटोलती थीं। उनसे बात करती थीं, प्रत्याशियों का हाल जानती थीं और उन समस्याओं पर भी प्रकाश डालती थीं, जो अब तक अनसुलझी थीं।
टैग्स आजतक चित्रा त्रिपाठी शो बुलेट रिपोर्टर कोरोना कोविड19