होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कभी नौकरी से निकाला गया जर्नलिस्ट अब बनेगा पीएम

कभी नौकरी से निकाला गया जर्नलिस्ट अब बनेगा पीएम

पत्रकारिता के बाद राजनीति के क्षेत्र में बढ़ाया था कदम

पंकज शर्मा 6 years ago

कहते हैं कि जिंदगी में वक्त कौन सी करवट बदल ले, कहा नहीं जा सकता। यह वक्त ही है जो किसी को भी अर्श से फर्श पर और फर्श से अर्श पर पहुंचा सकता है। ब्रिटिश पत्रकार ‘बोरिस जॉनसन’ (Boris Johnson) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कभी नौकरी से निकाले गए जॉनसन ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह बुधवार को अपना पदभाप ग्रहण करेंगे। बोरिस जॉनसन थेरेसा मे की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जॉनसन मंगलवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेता चुन लिए गए हैं। बुधवार को औपचारिक तौर पर सत्‍ता हस्‍तांतरण होगा और जॉनसन अपना पदभार संभालेंगे।

जानकारी के मुताबिक बोरिस जॉनसन का मुकाबला ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट से था लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के नेताओं ने बोरिस को अपना नेता चुना और अब बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दें कि बोरिस जॉनसन के पूर्वज तुर्की से थे। उनके माता-पिता अंग्रेज थे और जन्म न्यूयॉर्क में हुआ। उनके बचपन का बड़ा हिस्सा ब्रसेल्स में बीता। उनके पिता यूरोपियन यूनियन में सरकारी अधिकारी थे। बोरिस जॉनसन का पूरा नाम एलेक्जेंडर बोरिस दे फेफेल जॉनसन है।

राजनीति में आने से पहले बोरिस पत्रकार थे। मीडिया में उनका करियर विवादों से भरा रहा। लंदन के ‘द टाइम्स’ में उनकी पहली नौकरी एक विवाद के चलते ही चली गई थी। कुछ साल बाद वे ‘द डेली टेलीग्राफ’ के ब्रसेल्स संवाददाता बने। बाद में वे ‘टेलिग्राफ’ के मुख्य राजनीतिक लेखक बन गए। इसके बाद उन्हें ‘स्पेक्टेटर’ के संपादक के रूप में नई पारी शुरू की और राजनीति में अपनी जगह भी बनाई। इसके बाद राजनीति में वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए और अब ब्रिटेन के पीएम बनेंगे।


टैग्स थेरेसा मे बोरिस जॉनसन ब्रिटेन पीएम
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago