होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बर्थडे के अगले दिन ही कार में मिला पत्रकार का शव
बर्थडे के अगले दिन ही कार में मिला पत्रकार का शव
पत्रकार के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो जनवरी को एक कार में पत्रकार का शव बरामद हुआ है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में सीटीआई नहर के पास यह कार करीब दो दिन से लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने लावारिस कार खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का गेट खोला तो पीछे की सीट पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। बाद में उसकी शिनाख्त ‘अमर स्तंभ’ अखबार में कार्यरत पत्रकार आशु यादव के रूप में हुई। पुलिस ने आशु यादव की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया जाता है कि आशु यादव का एक जनवरी को जन्मदिन था, वह 31 दिसंबर की रात घर से निकला था, लेकिन अगले दिन भी न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशु की शादी करीब सात साल पहले गोरखपुर में रहने वाली ज्योति से हुई थी। आशू यहां ज्योति, दो बच्चों रिया, शुभ और मां मालती के साथ रहता था। आशु के परिजनों का दावा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेसिंक टीम ने घटना स्थल से कुछ सबूत एकत्रित किए हैं, वहीं सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।
कानपुर में आशु यादव नामक पत्रकार का शव एक गाड़ी में मिला है। मृतक के परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 जनवरी को दर्ज़ कराई थी। CCTV फुटेज निकाले जा रहे हैं। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। मामले में आगे की जांच जारी है : दीपक कपूर, एसएसपी, कानपुर दक्षिण pic.twitter.com/zaj8tk4rgo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
टैग्स पत्रकार की हत्या शव मिला कानपुर आशु यादव अमर स्तंभ