होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बीजेपी MLA के कोप का शिकार हुआ पत्रकार, विडियो वायरल

बीजेपी MLA के कोप का शिकार हुआ पत्रकार, विडियो वायरल

पत्रकार ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में की मामले की शिकायत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकारों के दिन लगता है इन दिनों खराब चल रहे हैं। पिछले दिनों स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी और उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकार अमित शर्मा की पिटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और पत्रकार के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस बार आरोप लगा है उत्तराखंड में खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर। दरअसल, चैंपियन के दो विडियो वायरल हुए हैं, जिनमें से एक विडियो में वह ‘न्यूज18’ के पत्रकार राजीव तिवारी से अभद्रता करते हुए दिख रहे हैं।

आरोप है कि चैनल में दिखाई गई एक खबर से नाराज प्रणव चैंपियन ने राजीव तिवारी को जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं, पिस्टल दिखाते हुए थप्पड़ भी मारा। बताया जाता है कि यह पूरा वाकया नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन का है। राजीव तिवारी ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजीव तिवारी का कहना है कि वह न्यूज 18 की तरफ से उत्तराखंड की रिपोर्टिंग करते हैं। गुरुवार की सुबह चैंपियन ने उन्हें मिलने के लिए दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के कमरा नंबर-204 में बुलाया था। आरोप है कि जब राजीव वहां पहुंचे तो चैंपियन ने अपनी पिस्तौल मंगाई और फिल्मी स्टाइल में टेबल पर रख दी। इसके बाद चैंपियन ने उन्हें धमकी दी कि अगर मेरे खिलाफ खबर चलाओगे तो गोली मार दूंगा।

आरोप है कि कुछ दिन पहले उत्तराखंड सदन में हरिद्वार नंबर के रजिस्ट्रेशन वाली एक गाड़ी पार्क की गई थी। इस गाड़ी का इस्तेमाल चैंपियन अपने काफिले में करते हैं। इस गाड़ी पर अवैध रूप से उत्तराखंड पुलिस लिखवाया हुआ है‌, जबकि यह निजी वाहन है। राजीव का कहना है कि यह खबर चलाने को लेकर चैंपियन उनसे नाराज थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्रकार को थप्पड़ मारने के आरोपों को चैंपियन ने गलत बताया है। उनका कहना है कि टीवी पत्रकार गुंडई दिखाकर अवैध वसूली करने आए थे। एक पत्रकार ने साजिश के तहत कैमरा ऑन कर उन्हें उकसाने के लिए गालियां दीं। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो हाथ उठाने वाली बात दिखाई जा रही है, वह गलत है। वे पत्रकार को चुप कराने के लिए कुर्सी से भय दिखाने के लिए उठे थे और उसे बाहर निकलने का इशारा किया। टीवी पर थप्पड़ मारने की खबर देखने के बाद उन्होंने बहरोड कोतवाली पुलिस को पत्रकार के खिलाफ तहरीर दी है। चैंपियन का कहना है कि उनकी सामाजिक और राजनैतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है।

इस पूरी घटना का विडियो आप यहां देख सकते हैं-  

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स न्यूज18 बीजेपी विधायक पत्रकार को धमकी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन राजीव तिवारी
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago