होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को कोर्ट से राहत, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बात
पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को कोर्ट से राहत, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बात
पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है और उन्हें जमानत मिल गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है और उन्हें जमानत मिल गई है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कप्पन को अगले छह सप्ताह तक दिल्ली में ही रहना होगा और उसके बाद ही वो केरल जा सकते है। कोर्ट ने कहा कि कप्पन अपनी स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे और किसी भी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में नहीं आएंगे, जो किसी विवाद से जुड़ा हो।
इससे पहले केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका पर 29 अगस्त को सुनवाई हुई थी। इस सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया था।
हाथरस मामले में हिंसा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में सिद्दीकी कप्पन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पांच अक्टूबर 2020 को मथुरा से गिरफ्तार किया था। सिद्दीकी पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज हुआ था।
आज सिद्दीकी कप्पन को जमानत मिलने पर और कोर्ट में हुई सुनवाई पर वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है।
उन्होंने लिखा, 'सिद्दीकी कप्पन को शीर्ष अदालत ने आज जमानत दे दी है। शीर्ष अदालत को किसी ऐसे व्यक्ति को व्यक्तिगत स्वतंत्रता देने में 2 साल लग गए, जिसने कोई सिद्ध अपराध नहीं किया था, बल्कि हाथरस की कहानी को कवर करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इसे जमानत कानून का गलत इस्तेमाल करने के लिए याद किया जाएगा।’
राजदीप सरदेसाई के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते है-
Breaking now: SC grants Siddique Kappan bail. It’s taken 2 years for the apex court to grant personal liberty to someone who hadn’t committed any proven crime but was arrested while proceeding to cover Hathras story. Will go down as classic case of miscarriage of bail law.?
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) September 9, 2022
टैग्स पत्रकार सुप्रीम कोर्ट राजदीप सरदेसाई सिद्दीकी कप्पन