होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया में जल्द ही बरुण दास निभाएंगे बड़ी भूमिका!
Zee मीडिया में जल्द ही बरुण दास निभाएंगे बड़ी भूमिका!
छह साल पहले जी न्यूज के सीईओ का पद छोड़कर एंटरप्रिन्योर के रूप में शुरू की थी पारी
पंकज शर्मा 6 years ago
मीडिया कंसल्टेंसी फर्म ‘मायडिया 100 कम्युनिकेशंस’ (Mydia 100 Communications) के को-फाउंडर और डायरेक्टर बरुण दास के बारे में खबर है कि जल्द ही वह ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में प्रमुख पद पर जॉइन करने जा रहे हैं। बता दें कि करीब छह साल पहले बरुण दास ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) के सीईओ का पद छोड़ दिया था। यहां उन्होंने करीब पांच साल तक इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाया था।
‘जी न्यूज’ को छोड़ने के बाद बरुण दास ने एंटरप्रिन्योर के रूप में अपनी पारी शुरू कर दी थी और मीडिया कंसल्टेंसी फर्म ‘मायडिया 100 कम्युनिकेशंस’ (Mydia 100 Communications) के को-फाउंडर और डायरेक्टर बन गए। इस साल के शुरू में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने बताया था कि हार्वेस्ट टीवी (अब तिरंगा टीवी) के प्रमोटर्स के साथ मतभेदों के चलते बरुण दास ने हार्वेस्ट टीवी से संबंध खत्म कर लिया था।
आईआईटी मद्रास और आईआईएम कोलकाता के पूर्व छात्र बरुण दास को मीडिया सेक्टर में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह अब तक ‘MCCS’, ‘जी’, ‘इंडिया टुडे ग्रुप’, ‘एबीपी ग्रुप’ और ‘Astro All Asia, Networks Plc’ के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) के वाइस प्रेजिडेंट भी हैं। बता दें कि हाल ही में ‘जी मीडिया’ ने घोषणा की थी कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक वेंकटरमणी के इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि, अशोक वेंकटरमणी के अगले कदम के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स जी न्यूज जी मीडिया अशोक वेकटरमणी बरुण दास मायडिया 100 कम्युनिकेशंस