होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों को सरकार का सम्मान, मिलेगी हर माह ₹15,000 की आर्थिक सहायता

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों को सरकार का सम्मान, मिलेगी हर माह ₹15,000 की आर्थिक सहायता

'राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना' के तहत 18 पात्र पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के अनुभवी पत्रकारों के सम्मान और सहयोग के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। 'राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना' के तहत 18 पात्र पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की अनुशंसा के आधार पर इस योजना को मंजूरी दी।

प्रत्येक पात्र पत्रकार को ₹15,000 मासिक सम्मान निधि

इस योजना के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ पत्रकारों को हर माह ₹15,000 की सम्मान निधि दी जाएगी। वहीं, दो दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों की पत्नियों को उनके आर्थिक सहयोग के लिए आधी राशि यानी ₹7,500 प्रति माह प्रदान की जाएगी।

पत्रकारिता के योगदान का सम्मान

मुख्यमंत्री ने योजना को मंजूरी देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसके प्रति समर्पित पत्रकारों को सहयोग देना सरकार की प्राथमिकता है। यह योजना उन पत्रकारों के लिए सहारा बनेगी जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनहित में पत्रकारिता को समर्पित किया है।

वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सरकार की सराहनीय पहल

राजस्थान सरकार का यह कदम पत्रकारों के हित में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। इससे न केवल वरिष्ठ पत्रकारों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे अन्य पत्रकारों का भी मनोबल बढ़ेगा।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, यह योजना राज्य के वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। पात्र पत्रकारों के नए आवेदनों पर विचार किया जाएगा और समिति की अनुशंसा के बाद उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

4 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago