होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'भारत एक्सप्रेस' के CMD उपेंद्र राय ने रिकी केज को किया सम्मानित
'भारत एक्सप्रेस' के CMD उपेंद्र राय ने रिकी केज को किया सम्मानित
भारत साहित्य महोत्सव 2026 में सीएमडी उपेंद्र राय ने ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज को संगीत और पर्यावरण संरक्षण में उनके वैश्विक योगदान के लिए सम्मानित किया। यह पल कला और चेतना के संगम का प्रतीक बना।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
भारत साहित्य महोत्सव 2026 के मंच पर संस्कृति और संवेदना का एक यादगार क्षण तब देखने को मिला, जब भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार और पर्यावरण कार्यकर्ता 'Ricky Kej' को सम्मानित किया। यह सम्मान संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनकी वैश्विक प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान उपेंद्र राय ने कहा कि रिकी केज ने संगीत को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहने दिया, बल्कि उसे पर्यावरण संवाद और जागरूकता का सशक्त औज़ार बना दिया है। उन्होंने रिकी केज के उस दृष्टिकोण की सराहना की, जिसमें कला और जिम्मेदारी एक-दूसरे के पूरक बनकर सामने आती हैं।
रिकी केज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने संगीत के जरिए जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवनशैली जैसे विषयों को लगातार उठाते रहे हैं। उनके संगीत में प्रकृति के प्रति संवेदना और मानवता के लिए संदेश स्पष्ट रूप से झलकता है, जो सीमाओं और संस्कृतियों से परे जाकर लोगों को जोड़ता है।
सम्मान स्वीकार करते हुए रिकी केज ने कहा कि कलाकारों की जिम्मेदारी सिर्फ मंच तक सीमित नहीं होती। उन्होंने जोर दिया कि संगीत का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, सहानुभूति जगाना और सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित करना होना चाहिए। इस अवसर ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत साहित्य महोत्सव 2026 केवल साहित्य और कला का उत्सव नहीं, बल्कि विचार, विवेक और वैश्विक सरोकारों को जोड़ने वाला मंच भी है।
टैग्स