होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘भारत मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप’ में इस बड़े पद से जुड़े आतिफ अली
‘भारत मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप’ में इस बड़े पद से जुड़े आतिफ अली
आतिफ अली पूर्व के वर्षों में रेडियो मिर्ची और आनंद बाजार पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
इंटीग्रेटिड मीडिया और क्रिएटिव एजेंसी ‘भारत मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप’ (Bharat Media & Entertainment Group) ने आतिफ अली को बिजनेस लीड (ईस्ट) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में उनके ऊपर पूर्वी भारत में कंपनी को विकास के नए पथ पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी।
आतिफ को मीडिया, सेल्स और ऑपरेशन में काम करने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘भारत मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप’ को जॉइन करने से पहले आतिफ अली Affinity Inc. (mCanvas) में मैनेजर (सेल्स) के पद पर कार्यरत थे और उनके पास दक्षिण परिक्षेत्र (South region) से रेवेन्यू जुटाने के साथ-साथ ब्रैंड के लिए डिजिटल बिजनेस तैयार करने और बढ़ाने की जिम्मेदारी थी।
पूर्व में वह ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi), ‘आनंद बाजार पत्रिका’ (Ananda Bazar Patrika), ‘आईक्यूब्सवायर’ (iCubeswire), ‘हाउसिंग डॉट कॉम’ (Housing.com) और ‘मदर डेयरी’ (Mother Dairy) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
टैग्स नियुक्ति बीएमईजी भारत मीडिया एंटरटेनमेंट ग्रुप आतिफ अली बिजनेस लीड