होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC Studios भारत में प्रोडक्शन करेगा बंद, Banijay Asia के साथ की ये डील

BBC Studios भारत में प्रोडक्शन करेगा बंद, Banijay Asia के साथ की ये डील

BBC Studios ने Banijay Asia के साथ एक बहु-वर्षीय समझौता किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BBC Studios अब भारत में प्रोडक्शन बंद कर देगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

BBC Studios ने Banijay Asia के साथ एक बहु-वर्षीय समझौता किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BBC Studios अब भारत में प्रोडक्शन बंद कर देगा और Banijay के साथ इस समझौते पर ध्यान केंद्रित करेगा। 

दीपक धर के नेतृत्व वाली Banijay को अब BBC Studios की कंटेंट कैटलॉग का एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा, जिसमें स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों प्रकार के कंटेंट शामिल होंगे। 

Banijay Asia को अब भारत में BBC Studios के फॉर्मेट लॉन्च करने की उम्मीद है।  

इस साल जनवरी में हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने ये रिपोर्ट दी थी कि BBC Studios India ने जनरल मैनेजर समीर गोगटे के प्रस्थान के बाद एक अंतरिम नेतृत्व संरचना की घोषणा की थी। 

वर्तमान में, दीपा नायर (हेड ऑफ बिजनेस एंड लीगल अफेयर्स, इंडिया और साउथ एशिया) और सचिन महाजन (हेड ऑफ फाइनेंस) मिलकर भारत में प्रोडक्शन टीम का संचालन कर रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago