होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC के अंडरकवर ऑपरेशन ने कुछ यूं किया देश के सबसे ‘जानलेवा SCAM’ का पर्दाफाश

BBC के अंडरकवर ऑपरेशन ने कुछ यूं किया देश के सबसे ‘जानलेवा SCAM’ का पर्दाफाश

खोजी पत्रकार पूनम अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर ऐसे लोन ऐप्स स्कैम की गहराई में उतरकर ऐसे लोगों की कारगुजारियों का कच्चा-चिट्ठा खोला है, जो इस पूरे 'खेल' में लिप्त हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

यदि आपको पैसे की सख्त जरूरत है और आप किसी इंस्टैंट लोन ऐप्स के द्वारा अपनी जरूरत पूरी करना चाह रहे हैं तो सावधान हो जाएं और एक बार ‘बीबीसी’ के इस अंडरकवर ऑपरेशन को जरूर देख लें, ताकि आप भी ऐसे लोन ऐप्स के लुभावने वादों में फंसने से बच सकें, जिनके चक्कर में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और तमाम परिवार उजड़ चुके हैं।

दरअसल, इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टर पूनम अग्रवाल द्वारा किए गए इस अंडरकवर ऑपरेशन में बताया गया है कि किस तरह से इंस्टैंट लोन ऐप्स बिना किसी ज्यादा कागजी कार्यवाही के जल्दी से पैसा देने का वादा करते हैं। ऐसे में तमाम जरूरतमंद लोग इनसे उधार ले लेते हैं। लेकिन, बहुत जल्द ही उन्हें समझ में आ जाता है कि वो ब्लैकमेल, गाली-गलौज और प्रताड़ना के जाल में फंस चुके हैं। पिछले तीन सालों में ऐसे ही इंस्टैंट लोन एप्स के जाल में फंसकर 60 से ज्यादा भारतीयों ने अपनी जान दी और इसकी वजह थी इन लोन ऐप्स की वजह से मिलने वाली धमकी, डर या शर्म।

ये पूरा फर्जीवाड़ा किस तरीके से काम करता है? क्या भारतीय ग्राहकों के उत्पीड़न के पीछे चीन के निवेशकों का हाथ है? और भारतीयों के दुखों से कौन मुनाफा बना रहा है? बीबीसी के इस अंडरकवर ऑपरेशन में पूनम अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर तेजी से पैर पसार रहे लोन ऐप्स स्कैम की गहराई में उतरकर ऐसे लोगों का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को डराकर, धमकाकर अथवा शर्मिंदगी महसूस करवाकर खुद तो अपना पैसा बना रहे हैं, जबकि उनके जाल में फंसकर तमाम परिवार उजड़ चुके हैं।

इसके माध्यम से पूनम अग्रवाल ने दिखाया है कि इंस्टैंट लोन ऐप्स आसानी से पैसा देने की पेशकश करते हैं, लेकिन इनमें से कई ऐप्स लोगों के फोन से फोटो और कॉन्टैक्ट लिस्ट जैसे पर्सनल डेटा एकत्र करते हैं और फिर उस जानकारी का उपयोग जबरन वसूली के लिए करते हैं।

इस ऑपरेशन के दौरान पूनम अग्रवाल ने नोएडा के ऐसे ही एक कॉल सेंटर के चौंकाने वाले दृश्यों को कैमरे में रिकॉर्ड किया है, जहां ऋण वसूली एजेंट अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों को भुगतान करने के लिए बोल रहे हैं और ऐसा न करने पर डराने के लिए धमकियां दे रहे हैं।

इस अंडरकवर ऑपरेशन के जरिये मुंबई की एक वकील भूमि सिन्हा और उनकी मां की कहानी को बताया गया है, जिन्हें ऐसे ही एक लोन ऐप द्वारा आत्महत्या के कगार पर धकेल दिया गया था। दरअसल, फोटोशॉप से उनके अश्लील फोटोग्राफ तैयार कर उन्हें मां-बेटी के फोन में मौजूद हर कॉन्टैक्ट नंबर पर भेज दिया गया था। इस बारे में नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर के एक प्रबंधक का कहना है, ‘प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल के अंदर कम से कम एक नंबर होता है जो उनके जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर सकता है।’

इस अंडरकवर ऑपरेशन को पूरा करने में एक साल से ज्यादा का समय लगा है। इसके निर्माण और निर्देशन में पूनम अग्रवाल समेत रोनी सेन, नूपुर सोनार और अंकुर जैन जैसे भारतीय खोजी पत्रकारों और फिल्ममेकर्स ने अहम भूमिका निभाई है। इन लोगों ने ह्यूमन स्टोरीज और विजुअल के माध्यम से 'द ट्रैप' यानी बड़े पैमाने पर अपने पंख फैला रहे जानलेवा स्कैम का पर्दाफाश किया है, जो देश भर में तमाम लोगों के लिए दुख का कारण बना हुआ है।

इस पूरे अंडरकवर ऑपरेशन को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स पूनम अग्रवाल THE TRAP: INDIA’S DEADLIEST SCAM इंस्टैंट लोन ऐप्स India’s Deadliest Scam बीबीसी न्यूज वर्ल्ड सर्विस
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

8 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

7 minutes ago