होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC हिन्दी को मिला नया एडिटर, यहां जानिए इनके बारे में

BBC हिन्दी को मिला नया एडिटर, यहां जानिए इनके बारे में

वह 20 जून को अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं इस पद पर अभी तक कार्यरत राजेश प्रियदर्शी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘बीबीसी’ (BBC) हिन्दी ने युवा पत्रकार नितिन श्रीवास्तव को नया एडिटर नियुक्त किया है। वह 20 जून 2024 को इस पद पर अपना कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि नितिन श्रीवास्तव करीब 18 साल से बीबीसी से जुड़े हुए हैं और इन दिनों सीनियर बायलिंगुअल करेसपॉन्डेंट (Senior Bilingual Correspondent) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बताया जाता है कि इस पद के लिए एक हजार से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया था, जिसमें तमाम चरणों में टेस्ट और इंटरव्यू के बाद नितिन श्रीवास्तव का चयन किया गया है। वहीं, अब तक बीबीसी हिन्दी के एडिटर के पद पर कार्यरत राजेश प्रियदर्शी अब नई व्यवस्था के तहत एडिटोरियल पॉलिसी और कंप्लायंसेज के हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

आपको बता दें कि मूल रूप से फैजाबाद/लखनऊ के रहने वाले नितिन श्रीवास्तव को मीडिया में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) से बतौर रिपोर्टर की थी। इसके बाद वर्ष 2006 में उन्होंने वहां से बाय बोलकर ‘बीबीसी’ में न्यूज प्रड्यूसर/रिपोर्टर के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की।

यहां करीब सात साल तक काम करने के बाद वह थोड़े समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट न्यूज (msn.com) में इंडिया एडिटर भी रहे, लेकिन जल्द ही वह फिर बीबीसी में लौट आए और तब से यहीं सीनियर करेसपॉन्डेंट (bilingual) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश की तमाम महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है।   

वहीं, पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ से स्कूलिंग करने के बाद उन्होंने ‘जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय’ (JNU) से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा यहीं से उन्होंने डिप्लोमेसी में एम.फिल किया है। समाचार4मीडिया की ओर से नितिन श्रीवास्तव को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।    


टैग्स संपादक एडिटर नियुक्ति जॉइनिंग बीबीसी हिन्दी नितिन श्रीवास्तव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago