होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ’बालाजी टेलिफिल्म्स’ से जुड़े अभिषेक कुमार, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका

’बालाजी टेलिफिल्म्स’ से जुड़े अभिषेक कुमार, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका

अभिषेक को बिजनेस स्ट्रैटेजी, मीडिया और एडवर्टाइजमेंट, ऑपरेशंस और टेक्नोलॉजी व मीडिया में निवेश के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एंटरटेनमेंट समूह ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ (Balaji Telefilms) ने अभिषेक कुमार को ग्रुप चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी इस भूमिका में वह ग्रुप की ग्रोथ और सफलता के लिए जिम्मेदार होंगे।

कुमार इससे पहले भारत में एक घरेलू निजी इक्विटी फंड ‘जुपिटर कैपिटल’ (Jupiter Capital) से जुड़े हुए थे, जहां पर वह बतौर सीओओ और ग्रुप के नए फंड्स के जनरल पार्टनर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

‘जुपिटर कैपिटल‘ से पहले, कुमार रेनफॉरेस्ट वेंचर नेटवर्क में मैनेजिंग पार्टनर के रूप में एक वेंचर कैपिटल नेटवर्क चला रहे थे और प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता निवेश (technology & consumer investments) के लिए कई पारिवारिक कार्यालयों के एडवाइजर और पार्टनर भी थे।

अभिषेक कुमार की नियुक्ति के बारे में ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा कपूर का कहना है, ‘बालाजी टेलिफिल्म्स में ग्रुप सीईओ के रूप में अभिषेक की नियुक्ति को लेकर हम काफी खुश हैं। हमें विश्वास है कि वह कंपनी को विकास और मूल्य निर्माण के अगले चरण में ले जाने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं। भारतीय मीडिया सेक्टर बड़े पैमाने पर बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसमे बालाजी के लिए भी बड़े अवसर हैं और अभिषेक अपनी टीम के साथ इन अवसरों को भुनाने और हमारे सभी हितधारकों के लिए वैल्यू क्रिएशन के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।’

इस बारे में अभिषेक कुमार का कहना है, ’मेरा मानना है कि प्लेटफॉर्म की जगह कंटेंट मुख्य भूमिका में बना रहेगा। मुझे विश्वास है कि अपने अनुभव और समझ से मैं समूह को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा।’

अभिषेक को बिजनेस स्ट्रैटेजी, मीडिया और एडवर्टाइजमेंट, ऑपरेशंस और टेक्नोलॉजी व मीडिया में निवेश के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा अनुभव है। पूर्व में वह ‘रेनफॉरेस्ट वेंचर’ (Rainforest Ventures), ‘स्नैपडील’ (Snapdeal), ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ (TV18 Broadcast Limited) और ‘एनडीटीवी’ (NDTV) जैसे जाने-माने ब्रैंड्स के साथ जुड़े रहे हैं।


टैग्स बालाजी टेलिफिल्म्स ग्रुप सीईओ शोभा कपूर अभिषेक कुमार
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago