होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘B4U’ से जुड़े पवन शर्मा और मिथिलेश चांपानेरी, मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘B4U’ से जुड़े पवन शर्मा और मिथिलेश चांपानेरी, मिली बड़ी जिम्मेदारी
पवन शर्मा और मिथिलेश चांपानेरी दोनों पूर्व में प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘बी4यू’ (B4U) ने पवन शर्मा को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) और मिथिलेश चांपानेरी को चीफ पीपुल ऑफिसर (CPO) के पद पर नियुक्त किया है।
इस बारे में पवन शर्मा का कहना है, ‘“मैं B4U से जुड़कर काफी खुश हूं। यह एक ऐसी कंपनी है, जिसके पास म्यूजिक, रीजनल और मूवी कंटेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की महान विरासत है। हम अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में मैं B4U नेटवर्क के मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम करने और एक प्रतिभाशाली रेवेन्यू टीम का नेतृत्व करने को लेकर काफी उत्सुक हूं।’
बता दें पवन शर्मा इससे पहले ‘जोश टॉक्स’ (Josh Talks) में बिजनेस हेड थे और कंपनी के लिए रेवेन्यू व ब्रैंडेड मार्केटिंग डिवीजन का नेतृत्व करते थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘नेटवर्क18’ (Network 18), ‘वॉल्ट डिज्नी’ (Walt Disney), ‘यूटीवी’ (UTV), ‘बिग एफएम’ (Big FM) और ‘स्टार नेटवर्क’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
वहीं, मिथिलेश चांपानेरी की बात करें तो उन्हें 15 साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘डब्ल्यूपीपी’ (WPP) के साथ जुड़े हुए थे।
टैग्स चीफ रेवेन्यू ऑफिसर बी4यू नियुक्ति पवन शर्मा अप्वॉइंटमेंट सीआरओ मिथिलेश चांपानेरी सीपीओ चीफ पीपुल ऑफिसर