होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Network: आयशा फरीदी का प्रमोशन, इस बड़े पद पर सजीत मंगट की हुई नियुक्ति
Times Network: आयशा फरीदी का प्रमोशन, इस बड़े पद पर सजीत मंगट की हुई नियुक्ति
दोनों मुंबई में रहकर काम करेंगे और टाइम्स ग्रुप में सीईओ (एंटरटेनमेंट व डिजिटल बिजनेस) और टीवी न्यूज के अंतरिम प्रभारी रोहित गोपाकुमार को रिपोर्ट करेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने हाल ही में संस्थान में कुछ प्रमोशंस और नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत आयशा फरीदी को जहां एग्जिक्यूटिव एडिटर (ईटी नाउ और ईटी नाऊ स्वदेश) के पद पर प्रमोट किया गया है। वहीं, सजीत मंगट (Sajeet Manghat) को सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर (ईटी नाउ और ईटी नाऊ स्वदेश) के रूप में टीम में शामिल किया गया है। दोनों मुंबई में रहकर काम करेंगे और टाइम्स ग्रुप में सीईओ (एंटरटेनमेंट व डिजिटल बिजनेस) और टीवी न्यूज के अंतरिम प्रभारी रोहित गोपाकुमार को रिपोर्ट करेंगे। ये सभी नियुक्तियां और प्रमोशन ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश की एडिटोरियल और प्रोडक्शन लीडरशिप को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है।
बता दें कि सजीत मंगट एक बेहद अनुभवी पत्रकार हैं और उन्होंने दो दशक से भी ज्यादा समय देश के बड़े बिजनेस न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स जैसे NDTV प्रॉफिट, ब्लूमबर्गक्विंट और CNBC-TV18 में काम किया है। उन्हें वित्तीय बाजार, रिसर्च, कॉरपोरेट रिपोर्टिंग, न्यूज़रूम नेतृत्व और एडिटोरियल स्ट्रैटेजी की गहरी समझ है। वे ईटी नाऊ और ईटी नाऊ स्वदेश दोनों चैनलों के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग, असाइनमेंट डेस्क और गेस्ट को-ऑर्डिनेशन का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा वे ईटी नाऊ स्वदेश के लिए डेस्क, टिकर और सोशल मीडिया (X और LinkedIn) की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
ईटी नाऊ स्वदेश में उनके काम में मदद करेंगे अमरेंद्र सिंह, जिन्हें सीनियर एडिटर के रूप में टाइम्स नेटवर्क ने टीम में शामिल किया है। वे भी डेस्क और असाइनमेंट जैसी अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे और सीधे सजीत को रिपोर्ट करेंगे।
वहीं, आयशा फरीदी के प्रमोशन को उनकी मजबूत संपादकीय समझ, ऑन-एयर परफॉर्मेंस, नेतृत्व क्षमता और ईटी नाउ व ईटी नाउ स्वदेश की मार्केट लीडरशिप को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता का सम्मान माना जा रहा है। अब वे दोनों चैनलों के लिए प्रोडक्शन, प्लानिंग, स्पेशल शोज़ और क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा, वे ईटी नाउ के लिए डेस्क, टिकर और सोशल मीडिया (X और LinkedIn) भी देखेंगी। वे अपनी एंकरिंग की जिम्मेदारी भी निभाती रहेंगी।
ईटी नाउ में उनके काम में सहयोग करेंगी डिंपल शर्मा, जिन्हें लीड की भूमिका में प्रमोट किया गया है। वे टिकर, असाइनमेंट, प्लानिंग, क्वालिटी कंट्रोल और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं पेट्रिशिया हाउ अब डेस्क की जिम्मेदारी देखेंगी।
बता दें कि टाइम्स नेटवर्क ने हाल ही में विशाल अग्रवाल को भी टीम में शामिल किया है। वह सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर और हेड ऑफ प्रोडक्शन के तौर पर ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश दोनों चैनलों के प्रोडक्शन का नेतृत्व करेंगे। उनके मार्गदर्शन में दोनों चैनलों की प्रोडक्शन टीमें अपने-अपने कामकाज को बेहतर तरीके से अंजाम देंगी। वे न्यूज़रूम की प्रक्रियाओं को अपग्रेड करेंगे और क्रॉस-फंक्शनल कामकाज को भी बेहतर बनाएंगे। इस अहम भूमिका में वे आयशा और सजीत दोनों के साथ तालमेल रखते हुए सीधे आयशा को रिपोर्ट करेंगे।
टैग्स