होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुलिस ने किया तलब, तो अपने देश लौट गए ये दो पत्रकार

पुलिस ने किया तलब, तो अपने देश लौट गए ये दो पत्रकार

चीन में आस्ट्रेलियाई मीडिया के लिये काम कर रहे आखिरी दो पत्रकारों ने भी देश छोड़ दिया है। दरअसल उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा तलब किया गया था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

चीन में आस्ट्रेलियाई मीडिया के लिये काम कर रहे आखिरी दो पत्रकारों ने भी देश छोड़ दिया है। दरअसल उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा तलब किया गया था, जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया। इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई सरकार और ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोर’ ने मंगलवार को दी।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एबीसी’ के बिल ब्रिटल्स और ‘ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू’ के माइकल स्मिथ सिड़नी पहुंच गए हैं। शंघाई के लिए दोनों सोमवार की रात रवाना हुए थे। खबर के मुताबिक, दोनों ने पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलियाई दूतावास परिसर में शरण ले रखी थी।

चीनी पुलिस पिछले सप्ताह ब्रिटल्स के घर पहुंची थी, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था और कहा था कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकते। ऑस्ट्रेलियाई और चीनी अधिकारियों ने बातचीत कर यह तय किया था कि ब्रिटल्स के पुलिस से बातचीत करने के बाद यात्रा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। ये पत्रकार ऐसे समय में वापस लौटे हैं, जब पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया ने बताया था कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और ‘सीजीटीएन’ के एंकर चेंग ली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  


टैग्स पत्रकार चीन पुलिस एबीसी ऑस्ट्रेलिया बिल ब्रिटल्स ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू माइकल स्मिथ
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago