होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस वजह से मीडियाकर्मियों पर टूटा बदमाशों का कहर, महिला पत्रकार को भी नहीं बख्शा

इस वजह से मीडियाकर्मियों पर टूटा बदमाशों का कहर, महिला पत्रकार को भी नहीं बख्शा

हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम तरीकों की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां कुछ बदमाशों ने शुक्रवार को महिला पत्रकार समेत विभिन्न टीवी चैनल्स के पत्रकारों पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा। इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल समेत दो पत्रकारों को भी चोट आई हैं।

पत्रकारों और पुलिस पर यह हमला उद्दंडारायुनिपलेम गांव में हुआ, जहां किसान राज्य की राजधानी स्थानांतरित किए जाने के कदम के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है। बता दें कि यह वहीं गांव है, जहां अक्टूबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की राजधानी के विकास की नींव रखी थी।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने महिला पत्रकार पर उस समय हमला किया जब वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण का इंटरव्यू लेने की कोशिश कर रही थीं। हमलावरों ने भाजपा नेता का इंटरव्यू लिए जाने पर आपत्ति जताई। अन्य टीवी चैनल्स के रिपोर्टर जब महिला पत्रकार के बचाव में आए तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने इस आशय के संकेत दिए थे कि आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां हो सकती हैं। अमरावती विधायिका की राजधानी होगी, जबकि विशाखापत्तनम कार्यपालिका की। कुरनूल को न्यायपालिका की राजधानी बनाया जाएगा। उधर, सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। अमरावती में 29 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। वेलगपुडी स्थित राज्य सचिवालय के पास किसानों को रोकने की कोशिश हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी। वहीं, कैबिनेट सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय परामर्शी की रिपोर्ट पर भी गौर करेगी।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स आंध्र प्रदेश पत्रकारों पर हमला अमरावती
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago