होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की पत्नी से की बदतमीजी, पत्रकार को पहुंचा दिया अस्पताल
पत्रकार की पत्नी से की बदतमीजी, पत्रकार को पहुंचा दिया अस्पताल
बीचबचाव करने आई पत्रकार की पत्नी के साथ भी किया दुर्व्यवहार, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
कुछ युवकों को घर के बाहर शराब पीने से मना करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद इलाके का है। गंभीर हालत में पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जाता है कि योगेश गौतम नामक पत्रकार फरीदाबाद के एनआईटी 1 बी ब्लॉक में रहते हैं। योगेश के घर के सामने बिरयानी की कई दुकानें हैं। योगेश की पत्नी अनीता के मुताबिक, सोमवार की देर रात कुछ युवक उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे।
योगेश ने जब विरोध किया तो उन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता है कि बीचबचाव करने आई उनकी पत्नी अनीता के साथ भी आरोपितों ने दुर्व्यवहार किया। इस दौरान हमलावरों ने पीड़ित की सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
टैग्स पत्रकार पर हमला योगेश गौतम