होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर

बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राजन पांडेय को दिनदहाड़े गोली मार दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राजन पांडेय को दिनदहाड़े गोली मार दी है। बता दें कि पत्रकार राजन पांडेय सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बुलेट पर आए तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 

यह घटना मंगलवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में घटित हुई। राजन पांडेय जैसे ही मांझागढ़ पुरानी बाजार पहुंचे तभी उन्हें सरेआम गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद पत्रकार वहीं पर गिर गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर हालत में उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस बीच पत्रकार राजन पांडेय को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ने भी लखनऊ रेफर कर दिया। लीवर में गोली फंसने की वजह से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है और एक पुलिस टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी या पत्रकार के बयान के बाद ही पता चल सकेगा की गोली मारने की असल वजह क्या है।

बता दें कि वारदात के बाद जब पत्रकार राजन को गोरखपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने हमलावरों के नाम बताए हैं। राजन के मुताबिक वो बच्चों को पढ़ाते भी हैं और इसी सिलसिले में मंगलवार की सुबह वो कोचिंग क्लास देने जा रहे थे। तभी रास्ते में राजेंद्र यादव (अदमापुर निवासी) , राजकुमार सिंह (कोइनी निवासी) और नन्हे सिंह ने इनका पीछा किया और इन्हें गोली मार दी।

पत्रकार राजन पांडेय समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं। कोरोना काल और गोपालगंज में आई बाढ़ के दौरान भी राजन पांडेय ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है।


टैग्स पत्रकार अखबार गोपालगंज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago