होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभिनव खरे ने Asianet News Network में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा
अभिनव खरे ने Asianet News Network में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार, खरे नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) वेंचर शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ (Asianet News Network) के सीईओ और बोर्ड मेंबर अभिनव खरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब चार साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सूत्रों का कहना है कि खरे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन कंपनी बोर्ड ने उनके इस्तीफे को औपचारिक रूप से अभी स्वीकार नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, खरे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जाने के इच्छुक हैं और अपना आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) वेंचर शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
खरे ने वर्ष 2017 में ‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ में सीईओ के तौर पर जॉइन किया था। संस्थान में अपनी पारी के दौरान खरे ने विभिन्न मीडिया ब्रैंड्स जैसे-सुवर्ण न्यूज (Suvarna News), कन्नड़ प्रभा (Kannada Prabha), रेडियो इंडिगो (Radio Indigo) आदि का प्रबंधन किया। उनके नेतृत्व में पिछले तीन साल में ग्रुप का रेवेनयू 162 करोड़ रुपये से बढ़कर 313 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
टैग्स एशियानेट न्यूज नेटवर्क न्यूज अभिनव खरे