होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब TikTok India में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे अशोक चेरियन
अब TikTok India में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे अशोक चेरियन
इससे पहले आदित्य बिड़ला ग्रुप के कंटेंट स्टूडियो ‘एप्लॉज एंटरटेनमेंट’ में मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड के तौर पर जुड़े हुए थे चेरियन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के कंटेंट स्टूडियो ‘एप्लॉज एंटरटेनमेंट’ (Applause Entertainment) से जुड़े अशोक चेरियन के बारे में खबर है कि वह विडियो शेयरिंग ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) इंडिया के मार्केटिंग डिपार्टमेंट का हेड बनने जा रहे हैं। चेरियन अप्रैल 2018 से ‘आदित्य बिड़ला कंपनी’ में मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अपने 20 साल से ज्यादा करियर के दौरान चेरियन एंटरटेनमेंट (रिटेल, कंसल्टिंग, टेलिविजन, इंटरनेट और प्रिंट) के क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मुख्य रूप से मार्केटिंग, कंटेंट और डिजिटल से जुड़ी भूमिकाओं में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। ‘एप्लॉज एंटरटेनमेंट’ से पहले चेरियन ‘स्मैश एंटरटेनमेंट’ (Smaaash Entertainment) में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स मोबाइल ऐप टिकटॉक अशोक चेरियन