होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Arré’ ने इस बड़े पद पर राघव राज कोडेसिया को किया नियुक्त
‘Arré’ ने इस बड़े पद पर राघव राज कोडेसिया को किया नियुक्त
पूर्व में ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं राघव राज कोडेसिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जाने-माने डिजिटल कंटेंट और मीडिया-टेक ब्रैंड ‘Arré’ ने राघव राज कोडेसिया को ‘Arré Studio’ का हेड (Scripted Entertainment) नियुक्त किया है। अपने 15 साल से ज्यादा के करियर में राघव राज को कंटेंट क्रिएशन, स्ट्रैटेजी, बिजनेस प्लानिंग और टैलेंट मैनेजमेंट में महारत हासिल है।
बताया जाता है कि उनकी नियुक्ति से ‘Arré Studio’ की शानदार तरीके से कहानियां तैयार करने की क्षमता और मजबूत होगी और यह एक नए युग का मीडिया ब्रैंड बनाने के उसके दृष्टिकोण के अनुरूप है जो कंज्यूमर्स से सीधे तौर के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों, सोशल मीडिया और पॉडकास्ट आदि के माध्यम से संवाद करता है।
राघव राज की नियुक्ति के बारे में ‘Arré Studio’ के सीईओ नमित शर्मा का कहना है, ‘हम ‘Arré’ में राघव का स्वागत करते हुए काफी रोमांचित हैं। जैसा कि हम सर्वोत्तम कहानियों, विचारों और प्रतिभाओं को सामने लाने के अपने काम मे जुटे हुए हैं, राघव की भारतीय दर्शकों के बारे में समझ और बेहतर कंटेंट प्रदान करने का उनका सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड उन्हें एक मजबूती प्रदान करता है। मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस में राघव के व्यापक अनुभव और मजबूत कौशल से ‘Arré Studio’ में स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट क्षेत्र को निश्चित लाभ होगा।’
वहीं, इस बारे में ‘Arré’ की को-फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियति मर्चेंट का कहना है, ‘मैं राघव जैसे अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल को हमारी बढ़ती टीम में शामिल करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि हम ‘Arré Studio’ में अपने कंटेंट की पेशकश को बढ़ा रहे हैं। राघव का दृष्टिकोण और अनुभव स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट क्षेत्र के निर्माण और हमारे आगामी कंटेंट के लिए शीर्ष टीमों को एक साथ रखने में मूल्यवान होगा।’
राघव राज पूर्व में ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। जी एंटरटेनमेंट और Kwan Entertainment में शीर्ष पदों पर काम करने के दौरान उन्होंने टैलेंट मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स और सेलिब्रिटी के नेतृत्व वाली ब्रैंड पार्टनरशिप्स पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे में सफल फ्रेंचाइजी तैयार करने में उनकी विशेषज्ञता ‘Arré Studio’ की कंटेंट स्ट्रैटेजी को आकार देने में महत्वपूर्ण होगी।
इस बारे में राघव राज कोडेसिया का कहना है, ‘अभिनव स्टोरीटैलिंग के लिए ‘Arré’ का दृष्टिकोण सम्मोहक कहानियों को गढ़ने के मेरे जुनून के साथ गहराई से मेल खाता है। मैं इस प्रतिभाशाली टीम में शामिल होने और डिजिटल मीडिया परिदृश्य में कंटेंट की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हम दर्शकों को उत्कृष्ट मनोरंजन प्रदान करने के ‘Arré’ के लक्ष्य की दिशा में काम करेंगे।’
टैग्स Arré Arré Studio राघव राज कोडेसिया