होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Meta इंडिया में इस बड़े पद से अलग हुईं अर्चना वोहरा
Meta इंडिया में इस बड़े पद से अलग हुईं अर्चना वोहरा
पूर्व में वह ‘एमेजॉन’ (Amazon) और ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) इंडिया की स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस (SMB) विभाग की प्रमुख अर्चना वोहरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
वह जनवरी 2019 से मेटा इंडिया में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप, मिड मार्केट और स्मॉल बिजनेस की डायरेक्टर थीं। वोहरा ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) से इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने संकेत दिए कि वह जल्द ही किसी अन्य कंपनी में शामिल हो सकती हैं।
वोहरा को इंडस्ट्री में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘एमेजॉन’ (Amazon) और ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
टैग्स फेसबुक इस्तीफा फेसबुक इंडिया रिजाइन मेटा मेटा इंडिया अर्चना वोहरा त्यागपत्र