होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ से अलग होने की तैयारी में हैं अपर्णा पुरोहित?
‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ से अलग होने की तैयारी में हैं अपर्णा पुरोहित?
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपर्णा पुरोहित अब आमिर खान प्रॉडक्शंस में किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभाल सकती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime Video) में हेड (India & SEA Originals) अपर्णा पुरोहित के बारे में खबर है कि वह अपने पद से जल्द अलग हो सकती हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपर्णा पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस खबर की पुष्टि के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी थी। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो अपर्णा पुरोहित अब आमिर खान प्रॉडक्शंस में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभा सकती हैं।
बता दें कि अपर्णा पुरोहित करीब नौ साल से ‘प्राइम वीडियो’ के साथ जुड़ी हुई थीं। उन्होंने वर्ष 2016 में कंपनी में बतौर हेड ऑफ क्रिएटिव डेवलपमेंट जॉइन किया था और वर्ष 2019 में उन्हें इंडिया ऑरिजनल्स में हेड के पद पर प्रमोट किया गया था। वर्ष 2022 में अपर्णा पुरोहित को ‘प्राइम वीडियो’ और ‘एमेजॉन स्टूडियोज’ में हेड (India & SEA Originals) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई थी।
‘प्राइम वीडियो’ से पहले अपर्णा पुरोहित ‘Cinestaan Film company’ में क्रिएटिव हेड के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘Mumbai Mantra Media’ में हेड (creative initiatives) के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। आपको यह भी बता दें कि अपर्णा पुरोहित वर्ष 2023 में एक्सचेंज4मीडिया समूह की मैगजीन 'इंपैक्ट' (IMPACT) की Most Influential Women की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं।
टैग्स इस्तीफा एमेजॉन प्राइम वीडियो अपर्णा पुरोहित एमेजॉन इंडिया रिजाइन आमिर खान प्रॉडक्शंस