होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘BCCL’ ने अनुराग अग्रवाल को फिर किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘BCCL’ ने अनुराग अग्रवाल को फिर किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
अनुराग अग्रवाल पूर्व में करीब आठ साल तक इस समूह में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और रीजनल हेड-रिस्पॉन्स (North) के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (टाइम्स ग्रुप) ने अनुराग अग्रवाल को डायरेक्टर-रिस्पॉन्स (West) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में अनुराग अग्रवाल सेल्स स्ट्रैटेजी को क्रियान्वित करने, विकास को गति देने, रेवेन्यू के अवसरों को भुनाने और टाइम्स समूह की पश्चिम क्षेत्र के मार्केट में मौजूदगी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
अनुराग अग्रवाल इससे पहले ‘साक्षी मीडिया’ (Sakshi Media) समूह में ग्रुप चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
अनुराग अग्रवाल पूर्व में भी करीब आठ साल तक सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और रीजनल हेड-रिस्पॉन्स (North) के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अनुराग अग्रवाल को टेलिकॉम, बैंकिंग, डीटीएच, आईटी और मीडिया सेक्टर में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है।
वह ‘टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड’ (Tata Teleservices Limited), ‘टाटा स्काई लिमिटेड’ (Tata Sky Limited), ‘रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड’ (Reliance Infocom Limited), ‘आईसीआईसीआई लिमिटेड’ (ICICI Limited) और ‘वोडाफोन’ (Vodafone) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अनुराग अग्रवाल ने आईआईएम लखनऊ से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
टैग्स टाइम्स ग्रुप बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड अनुराग अग्रवाल