होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हवास मीडिया नेटवर्क’ में अनुज गुप्ता को अब मिली और बड़ी जिम्मेदारी
‘हवास मीडिया नेटवर्क’ में अनुज गुप्ता को अब मिली और बड़ी जिम्मेदारी
इस प्रमोशन से पहले अनुज गुप्ता कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
‘हवास मीडिया नेटवर्क’ (Havas Media Network) ने अनुज गुप्ता को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया है। अनुज गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।
अपनी लिंक्डइन पोस्ट में अनुज गुप्ता ने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं हवास मीडिया नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के रूप में नई भूमिका शुरू कर रहा हूं।’
अनुज गुप्ता पिछले लगभग चार वर्षों से हवास मीडिया नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इस पदोन्नति से पहले वह कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
अनुज गुप्ता को विज्ञापन और मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने एफएमसीजी, गेमिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, बैटरी और इनवर्टर्स, टेलीकॉम, मीडिया, ई-कॉमर्स, लाइफस्टाइल, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर सहित कई विभिन्न क्षेत्रों और ब्रैंड्स के साथ काम किया है।
नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने, मार्केट शेयर बढ़ाने और श्रेणी विस्तार के लिए स्ट्रैटेजी बनाने व उन्हें लागू कराने में अनुज गुप्ता को महारत हासिल है।
टैग्स