होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, खबरों के मामलों में कैसा रहा हिंदी अखबारों का फ्रंट पेज

पढ़िए, खबरों के मामलों में कैसा रहा हिंदी अखबारों का फ्रंट पेज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विभिन्न अखबारों ने अलग-अलग खबरों को दी है प्रमुखता

नीरज नैयर 6 years ago

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखबारों में पिछले कुछ दिनों से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की करतूत के किस्से छाए हुए हैं, लेकिन एक जुलाई के एडिशन में प्रमुख समाचार पत्रों के फ्रंट पेज पर किस खबर को प्राथमिकता मिली और कौन दौड़ में सबसे आगे रहा, जानिए इस समीक्षात्मक रिपोर्ट में-

भोपाल से वैसे तो कई हिंदी अखबार प्रकाशित होते हैं, लेकिन दैनिक भास्कर, पत्रिका, नवदुनिया और जागरण प्रमुख हैं। लिहाजा, सबसे पहले बात करते हैं भास्कर की। आज के दैनिक भास्कर में दो फ्रंट पेज हैं। पहले पृष्ठ पर जहां मानसून को लीड खबर के रूप में जगह दी गई है, वहीं दूसरे पेज पर अमेरिका और उत्तर कोरिया से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय खबर को बड़ा स्थान मिला है।

मानसून प्रदेश में दस्तक दे चुका है, इसलिए इससे जुड़ी राहत-आफत की बात पाठकों तक पहुंचाना जरूरी था और भास्कर ने यह काम बखूबी किया है, लेकिन बल्ला मार विधायक आकाश विजयवर्गीय की रिहाई और उसके बाद उनके स्वागत में चली गोलियों की खबर को भास्कर ने उतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी कि देनी चाहिए थी। क्योंकि यह मुद्दा प्रदेश के लिहाज से अमेरिका-कोरिया के रिश्तों से ज्यादा अहमियत रखता है।

इसके अलावा दो फ्रंट पेज होने के बावजूद तेलंगाना में महिला अधिकारी पर हुए विधायक के भाई के हमले को जगह नहीं दी गई है। हां, इतना ज़रूर है कि दैनिक भास्कर ने एक जुलाई से होने वाले तीन बड़े बदलावों से पाठकों को रूबरू कराया है। साथ ही भारत-इंग्लैंड मैच और दंगल गर्ल से जुड़ी चर्चित खबरों को भी उचित स्थान मिला है।

पत्रिका की बात करें तो अखबार ने फ्रंट पेज पर बल्लामार विधायक की खबर को प्रमुखता से लगाया है। इस लीड खबर में जमानत, उसके बाद के घटनाक्रम के साथ-साथ इसका भी जिक्र है कि खुशी में हवाई फायरिंग करने वाले समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा, इसी बॉक्स में तेलंगाना में महिला अधिकारी पर हुए हमले को भी जगह मिली है।

पत्रिका ने बैटकांड को पहले दिन से प्रमुखता दी थी और जमानत मिलने तक उसे एक जैसा स्थान दिया गया, जो दर्शाता है कि अखबार की संपादकीय टीम स्थानीय खबर से लोगों के जुड़ाव को भलीभांति समझती है। फ्रंट पेज पर क्रिकेट और मानसून की खबर को भी उचित स्थान मिला है। पत्रिका के पहले पेज पर एक और अच्छी खबर है ‘स्कर्ट-टॉप पहना तो लखनऊ के इमामबाड़े में प्रवेश नहीं।’ ऐसी खबरें विवादित होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा पढ़ी जाती हैं। अखबार ने दंगल गर्ल जायरा वसीम के बॉलिवुड छोड़ने की खबर को बॉटम में अच्छी तरह से पेश किया है।

नवदुनिया ने भी भास्कर की तरह आकाश विजयवर्गीय की खबर को अपेक्षाकृत प्रमुखता से नहीं लिया, लेकिन अखबार ने टॉप बॉक्स में एक ऐसी खबर लगाकर बाजी मार ली, जो पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। यह घटना धार जिले की है, जिसमें परिवार के लोगों ने दूसरी जाति के लड़के से शादी करने को लेकर लड़की की बेरहमी से पिटाई की।

सोशल मीडिया पर घटना का विडियो सामने आने के बाद इसकी चर्चा जोरों पर थी, लोग जानना चाहते थे कि यह बर्बरता कहां हुई। नवदुनिया ने उन्हें इसका जवाब दे दिया है। अखबार ने मानसून की खबर को लीड का दर्जा दिया है और उसके बगल में आकाश की न्यूज है। जायरा वसीम को पत्रिका की तरह एंकर स्टोरी में जगह मिली है। क्रिकेट प्रशंसकों को ज़रूर नवदुनिया का फ्रंट पेज पसंद नहीं आया होगा, क्योंकि भारत-इंग्लैंड मैच को ‘न्यूज गैलरी’ में रखा गया है।

जागरण के फ्रंट पेज पर विज्ञापन नहीं होने के चलते काफी खबरों को स्थान मिला है। लीड यहां भी मानसून है ‘मध्यप्रदेश सहित 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी’  शीर्षक वाली खबर को टॉप बॉक्स में लीड का रूप दिया गया है। बल्ला मार विधायक को लीड के नीचे एक डीप बॉक्स में रखा गया है। भास्कर की ही तरह एक जुलाई से बदलने वाले नियम-कायदों पर अखबार ने एक पैकेज बनाया है। क्रिकेट को सेकंड हाफ में जगह मिली है, जबकि एंकर में पीएम मोदी की खबर है। दैनिक जागरण की टीम ने दंगल गर्ल को बाकी अखबारों की तरह बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दी। जबकि यह दिन की सबसे चर्चित खबरों में से एक थी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो पत्रिका ने आकाश विजयवर्गीय की जमानत को प्रमुखता से उठाकर अव्वल बनने की दौड़ में बढ़त बना ली थी, लेकिन नवदुनिया की टॉप बॉक्स खबर ने ऐन मौके पर उसे पीछे धकेल दिया। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि पहली जुलाई ‘नवदुनिया’ भोपाल के नाम रही।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स अखबार भोपाल अखबारी कवरेज अखबार की समीक्षा न्यूजपेपर
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

4 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago