होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ीं अमृता थापर, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ीं अमृता थापर, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया से पहले वह ‘एमेजॉन वेब सर्विसेज‘ में इंडिया कम्युनिकेशंस लीड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ‘माइक्रोसॉफ्ट’ (Microsoft) ने अमृता थापर (Amrita Thapar) को ‘माइक्रोसॉफ्ट इंडिया’ (Microsoft India) में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त किया है।
हाल ही में अपडेट किए गए अमृता थापर के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने जनवरी 2022 में कंपनी में नई जिम्मेदारी संभाली है।
‘माइक्रोसॉफ्ट इंडिया‘ से पहले वह ‘एमेजॉन वेब सर्विसेज‘ (Amazon Web Services) में इंडिया कम्युनिकेशंस लीड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह इस कंपनी से करीब डेढ़ साल से जुड़ी हुई थीं।
अपने 25 साल के करियर में अमृता थापर तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे-‘जेनपैक्ट‘(Genpact),‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड‘ (टाइम्स ग्रुप) और ‘एनडीटीवी‘ (NDTV) के साथ काम कर चुकी हैं।
टैग्स एनडीटीवी टाइम्स ग्रुप सीएमओ एमेजॉन वेब सर्विसेज चीफ मार्केटिंग ऑफिसर माइक्रोसॉफ्ट इंडिय जेनपैक्ट अमृता थापर