होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब ‘डिज्नी स्टार’ से जुड़ीं अमृता चौधरी
इस बड़े पद पर अब ‘डिज्नी स्टार’ से जुड़ीं अमृता चौधरी
अमृता चौधरी ने ‘वेवमेकर’ (Wavemaker) में अपनी करीब दस साल पुरानी पारी को विराम दे दिया था। फिलहाल वह यहां मैनेजिंग पार्टनर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अमृता चौधरी ने ‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर हेड (media and partnerships) जॉइन किया है।
अपनी नई भूमिका में वह ‘स्टार नेटवर्क’ और ‘हॉटस्टार’ के विकास, नवाचार और दक्षता को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगी।
बता दें कि अमृता चौधरी ने हाल ही में ‘वेवमेकर’ (Wavemaker) में मैनेजिंग पार्टनरशिप के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इस संस्थान के साथ करीब दस साल से जुड़ी हुई थीं।
अमृता चौधरी ने वर्ष 2014 में ‘वेवमेकर’ में बतौर जनरल मैनेजर जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘मैक्सस’ (Maxus), ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ (Sony Entertainment), ‘स्टार इंडिया’ (Star India) और ‘डीएनए’ (DNA) के साथ भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स वेवमेकर डिज्नी स्टार इंडिया अमृता चौधरी