होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमित वाधवा बने डेंट्सु साउथ एशिया के क्रिएटिव और मीडिया ब्रैंड्स के नए सीईओ

अमित वाधवा बने डेंट्सु साउथ एशिया के क्रिएटिव और मीडिया ब्रैंड्स के नए सीईओ

डेंट्सु ने अमित वाधवा को साउथ एशिया के लिए डेंट्सु क्रिएटिव और मीडिया ब्रैंड्स का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

डेंट्सु ने अमित वाधवा को साउथ एशिया के लिए डेंट्सु क्रिएटिव और मीडिया ब्रैंड्स का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में अमित, हर्षा राजदान (सीईओ - साउथ एशिया, डेंट्सु) और प्रेरणा मेहरोत्रा (सीसीओ व सीईओ - मीडिया, एशिया पैसिफिक) को रिपोर्ट करेंगे।

अमित अब डेंट्सु की क्रिएटिव और मीडिया प्रैक्टिस का नेतृत्व करेंगे। वह तीन प्रमुख क्रिएटिव ब्रैंड्स (डेंट्सु क्रिएटिव वेबचटनी, डेंट्सु क्रिएटिव इसोबार और डेंट्सु क्रिएटिव पीआर) और पांच मीडिया ब्रैंड्स (Carat, dentsu X, iProspect, Posterscope और Sokrati) के बीच सहयोग को और मजबूत करेंगे। उनका मुख्य फोकस इन सभी डोमेन्स को एकीकृत करना और एक साझा विजन के तहत काम को आगे बढ़ाना होगा ताकि क्रिएटिव और मीडिया साथ मिलकर एक ताकतवर असर डाल सकें।

डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्षा राजदान ने कहा, “आज का मार्केटिंग परिदृश्य पहले से कहीं ज्यादा जटिल हो गया है, लेकिन जटिलता व्यवसायों को धीमा नहीं कर सकती। डेंट्सु में हम इसे सरल, स्मार्ट और मानवीय बना रहे हैं। हमारा 'वन डेंट्सु' मॉडल मीडिया, क्रिएटिव, टेक्नोलॉजी और कस्टमर एक्सपीरियंस को एक साथ लाकर वास्तविक बिजनेस समस्याओं का हल देता है। अमित इस परिवर्तन को आगे बढ़ाएंगे, जबकि अनीता क्लाइंट्स के साथ गहरे रिश्ते बनाकर हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण को मजबूत करेंगी। यह है 'इनोवेटिंग टू इम्पैक्ट'—भविष्य के लिए तैयार मार्केटिंग की असली मिसाल।”

अपनी नियुक्ति पर अमित वाधवा ने कहा, “इस स्तर का इंटीग्रेशन लंबे समय से नहीं हुआ है। यह हमें एक नया रास्ता बनाने का मौका देता है। सफलता किसी एक विचार या व्यक्ति से नहीं आती—यह तब होती है जब सही लोग साथ काम करते हैं, जिम्मेदारी लेते हैं और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते हैं। यही सोच डेंट्सु साउथ एशिया की अगली ग्रोथ स्टेज को आगे बढ़ा रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “मीडिया और क्रिएटिव दोनों ने सालों तक अलग-अलग शानदार काम किया है। लेकिन अब वक्त है इन्हें एक साथ लाने का, सिर्फ एफिशिएंसी के लिए नहीं बल्कि ज्यादा जुड़ी हुई, फुर्तीली और रणनीतिक सोच के लिए। 2024 ने बुनियाद रखी थी, 2025 उस पर रफ्तार देने का साल है- बड़े आइडिया, तेज एग्जीक्यूशन और समझदारी भरा असर। हमारे पास इंडस्ट्री के कुछ सबसे तेज दिमाग हैं और मैं आगे के सफर को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

34 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago