होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / GroupM में अमीन लखानी का कद बढ़ा, अब मिली ये जिम्मेदारी
GroupM में अमीन लखानी का कद बढ़ा, अब मिली ये जिम्मेदारी
जानी-मानी मीडिया एडवर्टाइजिंग कंपनी ‘ग्रुपएम’ ने पार्थसारथी मंडायम को अपने साउथ एशिया ऑपरेशंस ‘ग्रुपएम साउथ एशिया’ का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जानी-मानी मीडिया एडवर्टाइजिंग कंपनी ‘ग्रुपएम’ (GroupM) ने पार्थसारथी मंडायम (Parthasarathy Mandayam) को अपने साउथ एशिया ऑपरेशंस ‘ग्रुपएम साउथ एशिया’ (GroupM, South Asia) का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर नियुक्त किया है। वह ग्रुपएम साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही अमीन लखानी (Amin Lakhani) को ‘माइंडशेयर’ (Mindshare) साउथ एशिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया है। पहले इसका नेतृत्व पार्थसारथी मंडायम कर रहे थे।
एडवर्टाइजिंग और कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ पार्थसारथी ने माइंडशेयर में डाटा, एनालिटिक्स, स्ट्र्रैटेजी, क्लाइंट लीडरशिप और बिजनेस यूनिट लीडरशिप में तमाम अहम भूमिकाओं को निभाया है। उन्होंने माइंडशेयर में वर्ष 2009 में अपने करियर की शुरुआत बतौर हेड (बिजनेस प्लानिंग) के साथ की थी। इसके बाद उन्हें नॉर्थ, ईस्ट और साउथ के ऑफिसों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद उन्हें चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर पद पर नियुक्त किया गया।
ग्रुपएम साउथ एशिया में चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर नियुक्त किए जाने पर पार्थसारथी का कहना है, ‘मैं ग्रुपएम में इस तरह के अद्भुत सफर के लिए बेहद आभारी हूं। मुझे लगता है कि यहां सीखना और बदलाव हमेशा से मेरे करियर का हिस्सा रहा है। जैसे-जैसे हमारी पेशकश अधिक विशिष्ट होती जाती हैं, हमें विकास और विशेषज्ञता दोनों का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए आंतरिक, डब्ल्यूपीपी और बाहरी दोनों के विभिन्न प्लेयर्स यों के बीच तालमेल और विशेषज्ञता का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है। मैं अपने क्लाइंट्स और आंतरिक हितधारकों (internal stakeholders) के लिए नए जमाने के डाटा, टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, प्रॉडक्ट्स और पेशकशों के बीच महत्वपूर्ण तालमेल लाने के लिए विकास और परिवर्तन एजेंडे के साथ आगे बढ़ना जारी रखूंगा।’
वहीं, माइंडशेयर, साउथ एशिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अमीन लखानी का कहना है, ‘हम इस मौजूदा गति का निर्माण करना चाहते हैं और अपने क्लाइंट्स के लिए माइंडशेयर की 'गुड ग्रोथ' को बढ़ावा देना चाहते हैं। नए जमाने के डाटा, टेक्नोलॉजी, क्रिएटिविटी, रिसर्च, कंसल्टिंग और प्रॉडक्ट्स इस सफर में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। हमारी इंडस्ट्री ने हमेशा बदलाव देखा है। हम इसके केंद्र में रहे हैं और वर्तमान में दुनिया भी इसे देख रही है। इसलिए मार्केटर्स के रूप में हमें अपने क्लाइंट्स और ब्रैंड्स के लिए कार्यभार संभालने और इस यात्रा का नेतृत्व करने की आवश्यकता है। मैं अपनी यात्रा के इस अगले चरण के लिए उत्साहित हूं और मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं।’
लखानी को माइंडशेयर और ग्रुपएम में विभिन्न भूमिकाओं समेत 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। माइंडशेयर साउथ एशिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में अपनी पिछली भूमिका में उन्होंने प्रमुख ग्राहक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे पहले माइंडशेयर फुलक्रम साउथ एशिया के लीडर के रूप में अपने करियर में, उन्होंने भारत में यूनिलीवर के डिजिटल व्यवसाय के एकीकरण का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। उनके पास मीडिया, मार्केटिंग-प्रॉडक्ट मैनेजमेंट का काफी अनुभव है। वह BARC और AAAI जैसे इंडस्ट्री निकायों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। लखानी अब ग्रुपएम साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार और माइंडशेयर एशिया पैसिफिक की सीईओ हेलेन मैक्रे (Helen McRae) को रिपोर्ट करेंगे।
माइंडशेयर एशिया पैसिफिक की सीईओ हेलेन मैक्रे का कहना है, ‘पार्थसारथी और अमीन दोनों प्रतिष्ठित लीडर्स हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में माइंडशेयर ग्रुप में ऊर्जा, कौशल और नेतृत्व लाए हैं। इन दोनों ने अपनी अमूल्य विशेषज्ञता के साथ हमारे क्लाइंट्स और आंतरिक टीमों के लिए अत्यधिक मूल्य लाने वाली एजेंसी का नेतृत्व किया है। पिछले कुछ वर्षों में माइंडशेयर की उपलब्धियां और क्लाइंट की सफलता की यात्रा इन दोनों के व्यावसायिक कौशल को बताती है। मैं उन दोनों को बधाई देता हूं और उन्हें उनकी नई भूमिकाओं के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’
वहीं, ग्रुपएम साउथ एशिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर प्रशांत कुमार का कहना है, ‘एजेंसी को मजबूत करने में दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे उनकी विशेषज्ञता पर पूरा भरोसा है और मैं जानता हूं कि पार्थसारथी और अमीन दोनों अपनी भविष्य की भूमिकाओं में इनोवेशन के साथ ही आगे बदलाव करना जारी रखेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
टैग्स ग्रुपएम माइंडशेयर प्रशांत कुमार अमीन लखानी