होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रमुख निवेशक ने दिए संकेत, ‘Zee’ के साथ डील का इच्छुक है AMG मीडिया नेटवर्क्स

प्रमुख निवेशक ने दिए संकेत, ‘Zee’ के साथ डील का इच्छुक है AMG मीडिया नेटवर्क्स

हालांकि, सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने ‘जी’ का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन जिस समय पर यह ट्वीट किया गया है, उसे देखते हुए इसमें मीडिया कंपनी का संदर्भ होने की संभावना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ (पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) ने करीब दो साल की बातचीत के बाद ’जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के साथ प्रस्तावित विलय सौदे को रद्द कर दिया है।

इस बीच, ‘क्वांटम सिक्योरिटीज’ (Quantum Securities) के डायरेक्टर संजय दत्त ने एक ट्वीट में संकेत दिया है कि ‘जी’ में निवेश करने के लिए अडानी समूह का ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क्स’ (AMG Media Networks) आगे आ सकता है।

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में संजय दत्त ने लिखा है, ‘लगता है कि एएमजी का सौदा पूरा हो गया है। अंदरूनी लोग तमाम तरह की चर्चा कर रहे हैं। चर्चा है कि यह सौदा तय हो गया है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल, इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।’

हालांकि, अपने ट्वीट में संजय दत्त ने ‘जी’ का कोई उल्लेख नहीं किया है, लेकिन जिस समय पर यह ट्वीट किया गया है, उसे देखते हुए इसमें मीडिया कंपनी का संदर्भ होने की संभावना है।

बता दें कि एक प्रमुख निवेशक संजय दत्त ‘एनडीटीवी’ में शेयरहोल्डर भी थे और उन्होंने डॉ. प्रणय रॉय के साथ मुकदमेबाजी भी की थी, जिन्होंने अंततः एनडीटीवी को अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी एएमजी को बेच दिया था।

इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, ‘जी’ में नया निवेशक 26 प्रतिशत से अधिक इक्विटी के लिए खुली पेशकश करेगा। इंडस्ट्री लीडर्स का कहना है कि इस सौदे में ऐसी व्यवस्था होने की संभावना है, जहां डॉ. सुभाष चंद्रा अभी भी कंपनी चलाएंगे और पुनीत गोयनका एमडी बने रहेंगे।


टैग्स जी अडानी एएमजी मीडिया नेटवर्क एएमजी मीडिया संजय दत्त क्वांटम सिक्योरिटीज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago