होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मीडिया कंपनी में एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने राजेश कालरा

इस मीडिया कंपनी में एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने राजेश कालरा

एशियानेट न्यूज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड (Asianet News Media & Entertainment Pvt. Ltd.) ने राजेश कालरा को अपना एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एशियानेट न्यूज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड (Asianet News Media & Entertainment Pvt. Ltd.) ने राजेश कालरा को अपना एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है। वे बोर्ड में भी शामिल होंगे।

AMEL के पास अपने पोर्टफोलियो में कई डिजिटल ब्रैंड्स हैं, जिनमें एशियानेटन्यूज.कॉम (asianetnews.com), ‘इंडिगोम्यूजिक.कॉम’ (indigomusic.com) आदि शामिल हैं और यह कई भाषाओं में सेवाएं प्रदान करता है।

इससे पहले कालरा 'टाइम्स इंटरनेट' (Times Internet) के चीफ एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वे साल 2000 से 2006 के बीच एक एंत्रप्रेन्योर भी रह चुके हैं, जब उनकी कंपनी ने याहू इंडिया (Yahoo India), एमएसएन इंडिया (MSN India), मंत्रा ऑनलाइन (Mantra Online) जैसी वेबसाइट्स के डायनामिक पोर्शन को मैनेज किया और देश की पहली 24*7 न्यूज वेबसाइट ‘नारदऑनलाइन’ (NaradOnline) की शुरुआत की।  

टाइम्स इंटरनेट (Times Internet) में अपने कार्यकाल के दौरान, जहां एक ओर वे 40 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के चीफ एडिटर बने, वहीं दूसरी ओर उन्होंने ग्रुप के लगभग सभी न्यूज और एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टीज को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें TOI, ET, मुंबई मिरर, बेंगलुरू मिरर, अहमदाबाद मिरर, पुणे मिरर, NBT, MT, इंडियाटाइम्स, Ei Samay, आई एम गुजरात, विजय कर्नाटका और तीन Samayam प्रॉपर्टीज (तेलुगु, तमिल, मलयालम) शामिल हैं।

कालरा ने अपने करियर की शुरुआत ‘डेटाक्वेस्ट’ (Dataquest) में कम्प्यूटर पब्लिकेशन के तौर पर   शुरू की और इसके बाद प्रिंट एडिशन ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ और ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

कालरा ने डिजिटल की ओर अपना पहला कदम ईटी के बाद बढ़ाया, जब 1999 में वे टाइम्स इंटरएक्टिव (Times Interactive) के पहले एडिटर बने और यह उनके एंत्रप्रेन्योर बनने से पहले की बात है।

उनकी नियुक्ति पर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अभिनव खरे ने कहा, ‘मुझे बेहद खुशी है कि मिस्टर कालरा इस टीम में शामिल हो रहे हैं। उनका नेतृत्व अपनी कंपनी और पूरी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा और मैं उनके साथ काम करने और अपनी कंपनी को और भी तेजी से आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं।’


टैग्स राजेश कालरा एशियानेट न्यूज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

11 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

37 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

22 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago