होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला का 21वां एडिशन हुआ लॉन्च
अमर उजाला का 21वां एडिशन हुआ लॉन्च
लॉन्चिंग के मौके पर अमर उजाला समूह के निदेशक तन्मय माहेश्वरी सहित अमर उजाला परिवार के कई लोग मौजूद रहे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिंदी के बड़े अखबारों में शुमार ‘अमर उजाला’ ने अपने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। इसके तहत अमर उजाला ने अब करनाल एडिशन लॉन्च किया है। यह ग्रुप का 21वां और हरियाणा में हिसार और रोहतक के बाद तीसरा एडिशन है। बताया जाता है कि करनाल संस्करण शुरू होने के बाद जीटी बेल्ट के करनाल, पानीपत, अंबाला यमुनानगर, कैथल, सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिले के पाठकों को अब देर रात तक की अपडेट खबरें पढ़ने को मिलेंगी। नए एडिशन की लॉन्चिंग के मौके पर निर्मल कालोनी स्थित सिटी कार्यालय और प्रिंटिंग प्रेस में हवन यज्ञ के साथ विधिवत पूजा हुई। इस मौके पर अमर उजाला समूह के निदेशक तन्मय माहेश्वरी सहित अमर उजाला परिवार के कई लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर तन्मय माहेश्वरी ने कहा, ‘करनाल से ग्रुप के 21वें प्रिंट एडिशन की लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। वर्ष 1948 में कुछ सौ कॉपियों के साथ इस अखबार की शुरुआत हुई थी और आज इसके पाठकों की संख्या 48 मिलियन तक पहुंच चुकी है। पाठकों के प्यार और भरोसे के साथ ही हमारी पूरी टीम के लगातार प्रयास की बदौलत ही यह देश का तीसरा सबसे बड़ा अखबार बना हुआ है। इसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं।’
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अमर उजाला करनाल एडिशन तन्मय माहेश्वरी