होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में कमर्शियल लीड बने अखिल मेहरा
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में कमर्शियल लीड बने अखिल मेहरा
करीब दो दशक के अनुभव वाले अखिल मेहरा जल्द ही सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में कमर्शियल लीड के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वह मिहिर संघवी की जगह लेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अखिल मेहरा जल्द ही सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) में कमर्शियल लीड के पद पर नियुक्त होने जा रहे हैं। वह इस भूमिका में मिहिर संघवी का स्थान लेंगे, जो पहले एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड– कमर्शियल, प्रोक्योरमेंट और सस्टेनेबिलिटी के पद पर कार्यरत थे।
अखिल मेहरा को मीडिया सेक्टर में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा स्टार इंडिया के साथ बिताया है। हाल ही में वह स्टार टीवी नेटवर्क में इंटरनेशनल कंटेंट, किड्स और इन्फोटेनमेंट कैटेगरी के लिए कमर्शियल और प्रोक्योरमेंट के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्य कर रहे थे, जहां वह अगस्त 2019 से जुड़े हुए थे।
इससे पहले, अगस्त 2017 में उन्होंने डिज़्नी स्टार के हिंदी मूवीज़ क्लस्टर के लिए कमर्शियल और प्रोक्योरमेंट हेड की जिम्मेदारी संभाली थी। जुलाई 2012 से वह स्टार टीवी नेटवर्क के इंग्लिश चैनल पोर्टफोलियो के लिए वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत रहे।
उन्होंने वर्ष 2006 में स्टार इंडिया में सीनियर मैनेजर के तौर पर अपने मीडिया करियर की शुरुआत की थी। मीडिया जगत में आने से पहले वह टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर मैनेजर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। अखिल मेहरा की नियुक्ति से सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के कमर्शियल और रणनीतिक संचालन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
टैग्स