होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर डिज्नी स्टार से जुड़े अजीत वर्गीज
इस बड़े पद पर डिज्नी स्टार से जुड़े अजीत वर्गीज
अजीत वर्गीज इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘शेयरचैट’ (ShareChat) में चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
डिज्नी स्टार ने अजीत वर्गीज को अपने नेटवर्क की ऐडवरटाइजिंग सेल्स का हेड नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह डिज्नी स्टार के टेलीविजन व डिजिटल बिजनेस के ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार होंगे।
उन पर चैनल स्ट्रेटजी और सेल्स में बदलावों के जरिए हो रही ग्रोथ को आगे बढ़ाने में, एलायंस निर्मित करने में और बिजनेस को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी। अजीत दीर्घकालीन विजन भी विकसित करेंगे और सेल्स ऑर्गनाइजेशन की रणनीतिक दिशा को भी परिभाषित करेंगे। वह डिज्नी स्टार के प्रेजिडेंट और कंट्री मैनेजर के. माधवन को रिपोर्ट करेंगे।
अजीत इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘शेयरचैट’ (ShareChat) में चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वर्गीज ने दिसंबर 2020 में ‘शेयरचैट’ में जॉइन किया था। ‘शेयरचैट’ को जॉइन करने से पहले अजीत ‘वेवमेकर’ (Wavemaker) में ग्लोबल प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
बता दें कि अजीत ने ‘ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी’ (Orissa University of Agriculture and Technology) से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग करने के बाद, भुवनेश्वर के ‘जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (Xavier Institute of Management) से पढ़ाई की है। भारत के अलावा अजीत सिंगापुर और लंदन में भी काम कर चुके हैं।
वर्गीज मैक्सस (Maxus) से WPP में आए थे, जहां उनका अंतिम पद सीईओ एशिया पैसिफिक का था। वह सात साल के कार्यकाल के बाद मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के सीओओ के पद से इस्तीफा देने के बाद ही साल 2006 में मैक्सस के साथ जुड़े थे।
टैग्स अजीत वर्गीज डिज्नी स्टार