होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT Media में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, जनवरी 2026 में रिटायर होंगे राजीव बेओत्रा

HT Media में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, जनवरी 2026 में रिटायर होंगे राजीव बेओत्रा

सूत्रों ने पुष्टि की है कि राजीव बेओत्रा, जो कि HT Media में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (रेवेन्यू) के तौर पर कार्यरत हैं, जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

अप्रैल के मध्य में सत्यजीत सेनगुप्ता को हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड (HT Media) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाए जाने के बाद इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज हो गई कि कंपनी की नेतृत्व संरचना किस दिशा में बढ़ रही है, खासतौर पर राजीव बेओत्रा की भूमिका को लेकर।

सूत्रों ने पुष्टि की है कि राजीव बेओत्रा, जो कि HT Media में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (रेवेन्यू) के तौर पर कार्यरत हैं, जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। यानी उनके रिटायरमेंट की योजना बना ली गई है और इस दिशा में ट्रांजिशन प्लान (उत्तराधिकारी की नियुक्ति व जिम्मेदारियों के सुचारू हस्तांतरण की प्रक्रिया) पर काम शुरू हो चुका है।

हालांकि अभी उनका रिटायरमेंट का समय नहीं आया है और वे फिलहाल कंपनी के रोजाना के कामकाज में पूरी तरह से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

HT Media में यह उनका दूसरा कार्यकाल है और वे करीब एक दशक से समूह से जुड़े हुए हैं। बेओत्रा इस समय सत्यजीत सेनगुप्ता और सीईओ सैम सिंह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि राजस्व से जुड़े कामों में कोई रुकावट न आए और बदलाव का दौर सुचारू रूप से पूरा हो सके।

पहली बार वे HT मीडिया में अक्टूबर 2005 से दिसंबर 2013 तक नेशनल हेड (रेवेन्यू और सर्कुलेशन) के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद वे तीन साल के लिए स्टार इंडिया गए, जहां उन्होंने रेवेन्यू हेड की भूमिका निभाई। बाद में वे एक सीनियर लीडरशिप रोल में HT मीडिया लौटे।

HT मीडिया ने बदलाव की इस प्रक्रिया में भी उन्हें बनाए रखने का जो निर्णय लिया है, वह इस बात को दर्शाता है कि कंपनी स्थिरता, योजनाबद्ध उत्तराधिकार (structured succession) और संस्थागत अनुभव के महत्व को समझती है, खासकर तब जब मीडिया इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है। अपने ऐड सेल्स और मार्केट से रिश्तों के लंबे अनुभव के चलते बेओत्रा नए उत्तराधिकारी को ढालने और रणनीतिक तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ये लीडरशिप बदलाव ऐसे समय पर हो रहे हैं जब कंपनी अपने प्रिंट और डिजिटल बिजनेस को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है ताकि जटिल और प्रतिस्पर्धी राजस्व वातावरण में टिके रह सके।

वित्त वर्ष 2024–25 में HT Media Ltd ने 2,024.88 करोड़ रुपये का समेकित रेवेन्यू दर्ज किया, जो कि FY24 के 1,885.80 करोड़ रुपये से 7.4% की सालाना वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने FY25 में 14.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसे 91.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 51.36 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4FY24 में यह घाटा 31 लाख रुपये का था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago