होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शेयर अधिग्रहण मामले में अडानी समूह ने NDTV की इस दलील को किया खारिज

शेयर अधिग्रहण मामले में अडानी समूह ने NDTV की इस दलील को किया खारिज

‘अडानी’ समूह की सहायक कंपनी ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड’ (AMNL) ने कुछ दिनों पूर्व ही ‘एनडीटीवी’ में अप्रत्यक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘अडानी’ (Adani) समूह ने मीडिया और न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के प्रमोटर्स प्रणय रॉय और राधिका रॉय की उस दलील को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि उनके स्वामित्व वाली कंपनी ‘आरआरपीआर‘ (RRPR) प्राइवेट लिमिटेड के शेयर अडानी ग्रुप की कंपनी के नाम ट्रांसफर करने के लिए मार्केट रेगुलेटर संस्था ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड‘ (SEBI) की मंजूरी लेना आवश्यक है।

‘अडानी‘ समूह का कहना है कि सेबी ने अपने जिस आदेश के जरिये प्रणय रॉय और राधिका रॉय के शेयर मार्केट में किसी तरह का कारोबार करने या शेयरों की खरीद-फरोख्त करने पर दो साल के लिए रोक लगाई थी, उसके दायरे में ‘एनडीटीवी‘ की प्रमोटर कंपनी ‘RRPR‘ प्राइवेट लिमिटेड के शेयर नहीं आते हैं।

बता दें कि ‘एनडीटीवी‘ ने एक दिन पहले कहा था कि अगर उसकी प्रमोटर कंपनी ‘RRPR‘ प्राइवेट लिमिटेड के शेयर अडानी समूह की फर्म ‘विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड’ (VCPL) के नाम ट्रांसफर करने हैं, तो उसके लिए पहले ‘सेबी‘ की मंजूरी लेनी होगी। वहीं, ‘VCPL‘ ने ‘RRPR‘ की इस दलील को बेबुनियाद, कानूनी तौर पर खरा न उतरने वाली और बेकार बताते हुए कहा कि होल्डिंग कंपनी को वॉरंट एक्सरसाइज नोटिस के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए इक्विटी शेयर आवंटित करने का काम फौरन करना चाहिए।

‘अडानी‘ समूह की कंपनी ‘अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड‘ ने शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में कहा है कि 23 अगस्त 2022 के वॉरेंट एक्सरसाइज नोटिस पर ‘VCPL‘ को ‘RRPR‘ की तरफ से जवाब प्राप्त हुआ है। अडानी एंटरप्राइजेज का कहना है कि ‘सेबी‘ के 27 नवंबर 2020 के आदेश के दायरे में ‘RRPR‘ नहीं आती। लिहाजा, ‘RRPR‘ ने ‘सेबी‘ की ओर से लगाई गई जिस पाबंदी का हवाला दिया है, वह ‘RRPR‘  पर लागू नहीं होती है। ‘अडानी‘ समूह की कंपनी ने दलील दी है कि इस शेयर आवंटन को प्रणय रॉय या राधिका रॉय की तरफ से शेयर्स का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लेनदेन नहीं कहा जा सकता है।

गौरतलब है कि ‘अडानी’ समूह की सहायक कंपनी ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड’ (AMNL) ने ‘एनडीटीवी’ में अप्रत्यक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही कहा है कि अलग से 26 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाया जाएगा।


टैग्स एनडीटीवी अडानी सेबी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड राधिका रॉय प्रणय रॉय अधिग्रहण विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड एमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

3 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago