होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2023: ABP नेटवर्क के अविनाश पांडे को मिला 'सीईओ ऑफ द ईयर' का खिताब

enba 2023: ABP नेटवर्क के अविनाश पांडे को मिला 'सीईओ ऑफ द ईयर' का खिताब

एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे को हाल ही में आयोजित 'एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स' (enba 2023) में 'सीईओ ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे को हाल ही में आयोजित 'एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स' (enba 2023) में 'सीईओ ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) का 16वां संस्करण शनिवार, 30 मार्च को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'दि इम्पीरियल' होटल में आयोजित किया गया था। इन अवॉर्ड्स का उद्देश्य देश में टेलीविजन न्यूज में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को एक नई पहचान दिलाना और उत्कृष्ट ब्रॉडकास्टर्स व इंडस्ट्री जगत के लीडर्स को सम्मानित करना होता है। 

इस अवॉर्ड समारोह में देश की न्यूज मीडिया ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में 'एबीपी न्यूज' भी शामिल था, जिसने enba 2023 में सभी कैटेगरीज में कुल 50 पदक अपने नाम किए। चैनल ने अपने उत्कृष्ट काम के लिए 21 गोल्ड, 21 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज पदक और जूरी द्वारा मेंशन किए गए 2 स्पेशल अवॉर्ड्स जीते।

एक्सीलेंस कैटेगरी में अन्य प्रमुख विजेताओं में टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन का नाम भी शामिल था, जिन्हें 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वहीं 'आजतक', 'इंडिया टुडे' और 'गुड न्यूज टुडे' के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद को 'इनबा एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर 2023' की कैटेगरी से सम्मानित किया गया।    

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही हर साल ये अवॉर्ड्स मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिए जाते हैं, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


टैग्स अविनाश पांडे एबीपी नेटवर्क एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स सीईओ ऑफ द ईयर अवॉर्ड 
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

17 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago