होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ यूं अपने ब्रैंड को नई पहचान देगा ABP नेटवर्क
कुछ यूं अपने ब्रैंड को नई पहचान देगा ABP नेटवर्क
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी को नई पहचान देने और विकास के क्रम को आगे बढ़ाते हुए पिछले दिनों अपने ब्रैंड नेम और लोगो में बदलाव किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शामिल ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ABP News Network) ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी को नई पहचान देने और विकास के क्रम को आगे बढ़ाते हुए पिछले दिनों अपने ब्रैंड नेम और लोगो में बदलाव किया है। इसके तहत इसे एबीपी नेटवर्क (ABP Network) का नाम दिया गया है। नया लोगो और नया नाम मजबूत ब्रैंड आइडेंटिटी के साथ इसकी रीपोजिशनिंग का हिस्सा है और इसे कंपनी की ग्रोथ और परिवर्तन को प्रतिबिंबित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ब्रैंड आइडेंटिटी संस्थान के विकास के क्रम का प्रतिनिधित्व करती है।
अपने नए रूप में ‘एबीपी नेटवर्क’ न्यूज से संबंद्ध अन्य क्षेत्रों जैसे-कंटेंट क्रिएशन, प्रॉडक्शन, ब्रैंड सॉल्यूशंस आदि की दिशा में अपना विस्तार कर रहा है। अपनी अभिनव पेशकश के द्वारा यह मीडिया नेटवर्क अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में निवेश करेगा, क्लाइंट्स को बेस्ट सॉल्यूशंस प्रदान करेगा और समाज को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगा।
‘एबीपी क्रिएशन’ (ABP Creations) इस परिवर्तन का एक बड़ा हिस्सा होगा। इसके तहत ‘एबीपी स्टूडियोज’ (ABP STUDIOS) के द्वारा तेजी से हो रहे मीडिया विस्तार और ऑडियंस के कंजप्शन पैटर्न में हो रहे बदलाव के बीच क्रिएटिंग, प्रड्यूसिंग और ओरिजिनल कंटेंट के लाइसेंसनिंग की दिशा में नेटवर्क का पहला कदम होगा। बहुभाषी स्टोरीटैलर्स की टीम के द्वारा एबीपी स्टूडियो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑडियंस के लिए ऐसा कंटेंट उपलब्ध कराता है, जो न सिर्फ उन्हें सूचना देता है, बल्कि मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें अपने साथ जोड़े रखता है।
इस बारे में एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, ‘नेटवर्क ने हमेशा अपने दर्शकों को सबसे अधिक विश्वसनीय खबरें देने पर फोकस किया है। यही कारण है कि न्यूज जॉनर में यह निर्विवाद रूप से एक प्रतिष्ठत ब्रैंड बना हुआ है। हालांकि, पिछले वर्षों में हमारे बिजनेस और इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुए हैं। अब नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए इस सेक्टर में नए कदम उठाने का समय आ गया है।’
अविनाश पांडे की ओर से यह भी कहा गया है, ‘नया अवतार इस कड़े प्रतिस्पर्धी मार्केट में हमें एक नई पहचान देगा। हालांकि नए नाम और लोगो से संस्थान की प्रकृति (nature) और मूल्यों (values) में कोई परिवर्तन नहीं होगा और न ही हमारे पार्टनर्स के साथ मौजूदा व्यावसायिक हितों को प्रभावित करेगा।’
बताया जाता है कि नए लोगो समेत इसकी पूरी रीब्रैंडिंग की अवधारणा मैड्रिड (स्पेन) की इंडिपेंडेंट ग्लोबल ब्रैंड कसंल्टेंसी ‘सैफरॉन ब्रैंड कसंल्टेंट्स’ (Saffron Brand Consultants) ने तैयार की है। इस बारे में ‘सैफरॉन’ (Saffron) के को-फाउंडर और सीईओ जैकब बेनबुनान (Jacob Benbunan) का कहना है, ‘अविनाश पांडे और उनकी टीम के साथ काम करने ने सैफरॉन को एक ईकोसिस्टम बनाने में मदद मिली है। हमेशा ऐसा नहीं होता है कि हमें इस तरह की असाधारण प्रतिभा, साहस और स्पष्टता का साथ मिलता है।’
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क अविनाश पांडे एबीपी नेटवर्क